राज्य

छत्तीसगढ़ में बेटे की मौत का सदमा, माता-पिता को बर्दाश नही हुआ तो फांसी लगाकर की आत्महत्या ….

छत्तीसगढ़ में बेटे की मौत का सदमा, माता-पिता को बर्दाश नही हुआ तो फांसी लगाकर की आत्महत्या ....

छत्तीसगढ़ में बेटे की मौत का सदमा, माता-पिता को बर्दाश नही हुआ तो फांसी लगाकर की आत्महत्या ….

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. इकलौते बेटे के मौत के सदमे में उसके माता-पिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सोमवार को घर में पेड़ पर दोनों की एक साथ फंदे पर लटका शव मिला. मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) घटना से इलाके में शोक व्यापत हो गया. मामला शिवरीनारायण थाना के धरदेई गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दंपति के  इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि बेटे की असमय मृत्यु से दंपति गहरे सदमे में थे. शुरुआती जांच में मानसिक आघात के चलते आत्मघाती  कदम उठाने की बात सामने आ रही है.

सोमवार सुबह दोनों की पेड़ के फंदे पर लटकी लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को सुरक्षित नीचे उतार लिया. पंचानामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल दंपति के सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button