राज्य

लव अफेयर: छत्तीसगढ़ के  एक युवक को नग्न कर बीच चौराहे पर जमकर पीटा ….

लव अफेयर: छत्तीसगढ़ के  एक युवक को नग्न कर बीच चौराहे पर जमकर पीटा ....

लव अफेयर: छत्तीसगढ़ के  एक युवक को नग्न कर बीच चौराहे पर जमकर पीटा ….

 सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दलित युवक को नग्न कर बीच चौराहे पर जमकर पीटा गया। मामला लव अफेयर का है। ग्राम बड़े रबेली में 9 अप्रैल की रात युवक गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, जहां आसपास के लोगों ने देख लिया और मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

ग्रामीणों और परिजनों ने युवक को रात भर पीटा है। अगली सुबह उसे बीच चौराहे में ले गए और फिर नग्न कर मारा। पीड़ित युवक पानी के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसे पीने का पानी तक नहीं दिया। युवक को सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीण युवक को रात भर पीटने के बाद सुबह चौराहे पर ले गए फिर नग्न कर पीटा गया

पीड़ित देवगांव का रहने वाला है। मारपीट के दौरान गांव के अधिकांश लोग मूकदर्शक बने रहे। कुछ लोग उसे बचाने के लिए आए तो उन्हें हटा दिया गया। पीड़ित को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, गांव की नाबालिग लड़की से ही युवक का अफेयर है और वह उस रात लड़की से मिलने गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने देख लिया और पीड़ित से मारपीट की। सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि मीडिया से घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित का बयान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button