
आधी रात को इलेक्ट्रानिक गोदाम में ताला तोड़कर सामान चोरी कर आग लगाया, सीसीटीव्ही में दिखा आरोपी,

भटगांव पुलिस ने दर्ज किया मामला, 28 हजार रूपये का सामान चोरी,
70 हजार से अधिक का सामान जलकर हुआ खाक,
आरोपी दिनेश पटेल के खिलाफ मामला दर्ज,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-2 में इलेक्ट्रानिक्स और फर्नीचर के गोदाम में ताला तोड़कर चोरी करने तथा सामानो में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी करने वाले और आग लगाने वाले आरोपी सीसीटीव्ही में कैद हो गया जिसके बाद दुकान संचालक जानू केशरवानी के शिकायत पर आरोपी दिनेश पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 326(ग), 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जानू केशरवानी पिता दिनेश केशरवानी उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्रमांक 05 भटगांव का रहने वाला है उसने बताया कि वह इलेक्ट्रानिक दुकान व फर्नीचर का व्यवसाय करता हूं वार्ड क्रमांक 02 में उसका इलेक्ट्रानिक व फर्नीचर दुकान है तथा दुकान के बगल में गोदाम है कल दिनांक 08-02-26 को प्रतिदिन के भांती वह रात्रि 09.30 बजे दुकान को बंद कर घर चला गया रात्रि 03.00 उसका दुकान का बगल वाला पडोसी श्रीराम ज्वेलर्स के संचालक आलोक सोनी उसके मोबाईल नम्बर पर फोन कर बताया कि गोदाम से धुंआ निकल रहा है तब वह दुकान व गोदाम पास आया तो देखा गोदाम का ताला टुटा था अंदर प्रवेश कर देखा तो इलेक्ट्रानिक सामान में आग लगा था तब वह पानी डालकर आग को बुझाया दुकान में रखा सामान जल कर खाक हो गया था उसके दुकान का रिपेरिंग होने से सीसीटीव्ही कैमरा बंद है
फिर वह अपने दुकान व गोदाम के बगल में टिकेश्वर साहू के सीसीटीव्ही कैमरा के डीव्हीआर को देखा तो रात्रि करीबन 01.32 बजे में वार्ड क्रमांक 06 का दिनेश पटेल पिता अर्जुन पटेल नामक लडका द्वारा गोदाम का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर गोदाम में आग लगाया गोदाम को देखने पर गोदाम में रखा 01 आई मी कम्पनी का एलईडी टीवी 43 इंच कीमती 20 हजार रूपये 02. एक हैवल्स कम्पनी का मिक्चर ग्राइंडर कीमती 8500 रूपये कुल किमती लगभग 28500 रूपये का नहीं था तथा गोदाम में रखा सामान कार्टून के तीन पेटी में रखा झालर लाईट, इलेक्ट्रानिक टार्च कार्टून के दो पेटी में रखा, स्टैंड फैन दो नग जल गया था। आगजनी से लगभग 70 हजार रूपये का नुकसान हुआ है बिल मैं बाद में लाकर पेश करता हूं। भटगांव पुलिस ने आरोपी दिनेश पटेल पिता अर्जुन पटेल निवासी भटगांव के विरूध्द कार्यवाही करते हुए बीएनएस की धारा 305, 326(ग), 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।



