जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ से गुजर रहे फ्लाईएश वाहन सड़को पर बिखेर रहे है “सफेद जहर”! सड़को पर गिरा रहे है फ्लाईएश,

सारंगढ़ से गुजर रहे फ्लाईएश वाहन सड़को पर बिखेर रहे है “सफेद जहर”! सड़को पर गिरा रहे है फ्लाईएश,

सारंगढ़ से गुजर रहे फ्लाईएश वाहन सड़को पर बिखेर रहे है “सफेद जहर”! सड़को पर गिरा रहे है फ्लाईएश,

प्रतिदिन 300 से अधिक फ्लाईएश लदे मालवाहक वाहन गुजर रहे है जिले की सड़क सें, सारंगढ़ शहर में ही कई स्थान पर फ्लाईएश से प्रदूषण,
रायगढ़ रोड़ और गिधौरी रोड़ में फ्लाईएश फैला रहा है प्रदूषण,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सड़को पर रायगढ़ के एनटीपीसी और अन्य उद्योगो से निकला हुआ फ्लाईएश को राजधानी रायपुर ले जाते समय सड़को पर गिराने से प्रदूषण बढ़ गया है। मालवाहक वाहनो के लापरवाही के कारण से सफेद जहर सड़क पर फैल गया है। प्रतिदिन 300 से अधिक मालवाहक वाहनो के आवागमन से सारंगढ़ अंचल की सड़को पर फ्लाईएश प्रदूषण मचा के रखा है। इन लापरवाही करने वालो फ्लाईएश वाहनो पर कार्यवाही नही हो रही है जिससे सारंगढ़ क्षेत्र की सड़के प्रदूषित हो रही है। रायगढ़ के औद्योगिक संयंत्र एनटीपीसी लारा और रायगढ़ एनर्जी से प्रतिदिन सैकड़ो वाहन में फ्लाईएश राजधानी रायपुर के पास अभनपुर जा रहा है। रायगढ़ से चंद्रपुर होकर सारंगढ़ होते हुए सरसीवां-गिधौरी सड़क मार्ग से बलौदाबाजार होकर यह फ्लाईएश रायपुर के पास अभनपुर के पास जा रहा है।

प्रतिदिन लगभग 300 से अधिक वाहनो में फ्लाईएश सारंगढ़ शहर के भीतर से गुजर रहे है क्योकि बाईपास रोड़ की सुविधा हरदी से दानसरा होकर सरायपाली जाने के लिये है सरसीवां-बलौदाबाजार होकर रायपुर जाने के लिये शहर के भीतर से ही भारी वाहनो का रेलमपेल होता है। हरदी के पास से सारंगढ़ शहर के लिये आने वाली सड़क हो या सारंगढ़ के भारतमाता चौक से गौरवपथ होकर रानीसागर-चंदाई होकर सरसीवां के लिये जाने वाली सड़क हो इसमे प्रतिदिन फ्लाईएश की लीकेज करके प्रदूषण फैलाने के काम में फ्लाईएश का परिवहन करने वाले कंपनी लगी हुई है। फ्लाईएश का परिवहन करने वाली मालवाहक वाहनो के लिये शासन के द्वारा गाईडलाईन बनाई है

किन्तु एनटीपीसी लारा से फ्लाईएश लेकर निकलने वाली भारी वाहनो मे यह गाईडलाईन का पालन नही किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तिरपाल ढ़के हुए वाहन के अंदर से फ्लाईएश का थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लगातार सड़क पर गिरना जारी है। गीला फ्लाईएश पहले तो सड़क पर गिरकर बिखर रहा है और थोड़ी देर बाद ठोस हो जाता है उसके बाद उसके ऊपर वाहनो के आवागमन से यह चूरा होकर पाऊडर का रोल मे आ जा रहा है जिसके बाद वाहनो के रेलमपेल में यह पाऊडर का रूप धारण करके प्रदूषण का रोल मे आ जा रहा है। सफेद जहर का रूप धारण करने वाला यह फ्लाईएश पाऊडर बाईक चालको के लिये परेशानी का सबब बन जा रहा है। आंखो में जलन और शरीर पर एलर्जी को मुफ्त बिमारी देने वाले इस फ्लाईएश के कारण से आदमी अस्वस्थ हो जा रहा है।

पर्यावरण विभाग का है फ्लाईएश माफियाओ को संरक्षण?

रायगढ़ से निकलकर राजधानी रायपुर जाने वाली फ्लाईएश से लदी वाहन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे लगभग 70 किलोमीटर से अधिक का सफर करती है। टिमरलगा से शुरू हुआ सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला के सारंगढ़ शहर से होकर सरसीवां-भटगांव-पवनी होकर यह सारंगढ़ जिला की सीमा को खत्म कर बलौदाबाजार जिला की सीमा में प्रवेश करती है। इस दौरान फ्लाईएश भरे
वाहन जगह-जगह पर फ्लाईएश का रिसाव करके सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला को प्रदूषित कर दे रही है। फ्लाईएश डाईक से मालवाहक वाहनो मे लोड़ किया गया

फ्लाईएश में तिरपाल लगाने से लेकर वाहन को मजबूत सील करने के काम मे लापरवाही करने के कारण से सड़को पर फ्लाईएश को रिसते हुए परिवहन का काम संपन्न किया जाता है जिसके कारण से गीला फ्लाईएश सूखा होकर पाऊडर का रूप ले लेता है और सफेद जहर के रूप मे प्रदूषण फैलाकर लोगो को परेशान करता है। प्रतिदिन गुजरने वाली सैकड़ो वाहनो पर पर्यावरण विभाग कोई कार्यवाही नही करते हुए उनको संरक्षण प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button