
चुनावी तैयारियों में भाजपा ने भरी हुंकार, केसरवानी भवन में चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन
चुनावी तैयारियों में भाजपा ने भरी हुंकार, केसरवानी भवन में चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन
भारी संख्या में जुटे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता, उद्घाटन समारोह में दिखा उत्साह और संगठनात्मक शक्ति
सारंगढ़। आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। चुनाव कार्यालय के लिए केसरवानी भवन को निर्धारित किया गया है, जहां से आगामी चुनाव की रणनीति, प्रचार-प्रसार एवं संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।कार्यालय उद्घाटन समारोह में संभाग प्रभारी रामु रोहरा, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, जिला सह प्रभारी विद्यावती सिदार सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह, जोश और ऊर्जा का माहौल बना रहा।कार्यालय उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने नगर पालिका चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता और संगठनात्मक तैयारी का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए भाजपा की चुनावी तैयारियां जोर पकड़ती नजर आ रही हैं।नगर पालिका चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है, वहीं भाजपा ने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही चुनावी गतिविधियों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई है। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या के बीच आयोजित यह कार्यक्रम आगामी चुनाव के लिए भाजपा के उत्साह एवं रणनीतिक तैयारी का संकेत माना जा रहा हैचुनावी
कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही सारंगढ़ की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अब केसरवानी भवन भाजपा की आगामी चुनावी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।



