जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

Sarangarh News: पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने किया सारंगढ़ जिले का दौरा, SP कार्यालय, SDOP कार्यालय एवं कोतवाली थाने का किया निरीक्षण

सारंगढ़।   बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस कार्यालय के निरीक्षण हेतु सारंगढ़ आये जहाँ उन्होंने प्रातः पुलिस परेड के निरीक्षण पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पुलिस सम्मलेन में जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की समस्यायें, गुजारिश सुनकर उनके त्वरित निराकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा को आवश्यक निर्देश दिए तथा सभी को अपने विभागीय दायित्वों के निर्वहन के साथ ही अपने परिवार एवं अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन दिया lइसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए l

इसी तारताम्य में कोतवाली थाने का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को अपराध ,मर्ग ,शिकायत का शीघ्र निराकरण करने, पीड़ितों के साथ अच्छे व्यवहार के साथ ही त्वरित न्याय दिलाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए एवं थाने के समस्त स्टाफ को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया l एसडीओपी कार्यालय के निरीक्षण दौरान डीएसपी स्नेहिल साहू को अनुविभाग के थानों का सतत पर्यवेक्षण करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button