राज्य

पेट्रोल पंप संचालक को रेत ठेका दिलाने दिया झांसा, फिर 1 करोड़ 69 लाख रुपए का लगाया चूना, 1 गिरफ्तार

पेट्रोल पंप संचालक को रेत ठेका दिलाने दिया झांसा, फिर 1 करोड़ 69 लाख रुपए का लगाया चूना, 1 गिरफ्तार

पेट्रोल पंप संचालक को रेत ठेका दिलाने दिया झांसा, फिर 1 करोड़ 69 लाख रुपए का लगाया चूना, 1 गिरफ्तार

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/ मरवाही,
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लोगो के साथ धोखाधड़ी थमने का नाम ही नही ले रहा है। ताजा मामला मरवाही थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां पर पेट्रोल पम्प संचालक को रेत का बड़ा वर्क ऑडर के नाम पर एक करोड़ 69 लाख रूपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। जब पीड़ित को खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो पीड़ित ने मरवाही थाने में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश देते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

समय समय पर पुलिस के द्वारा लोगो को ठगी से बचने के लिए जन जागरण कार्यक्रम के साथ इससे बचने के भी उपाय बतलाए जाते है पर इसके बाद भी ठगी करने वाले लोगो की गाढ़ी कमाई को ठग ले जाते है,,एक बार फिर मरवाही थाना क्षेत्र के रहने वाले पेट्रोल पंप संचालक ठगे गए है,,मरवाही में पेट्रोल पंप संचालक अमित गुप्ता को 4 लोगो के द्वारा मध्यप्रदेश में रेत का बड़ा वर्क ऑर्डर मिला होने का हवाला देते हुए फर्जी वर्क आर्डर का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 1करोड़ 69 लाख रुपए ठग लिए,,,पहले तो फर्जीवाडा करने वाले आरोपियो ने बड़े ही शातिर तरीके से रेत का फर्जी वर्क ऑडर के दस्तावेज दिखाकर पीड़ित को झांसे में लिया फिर उससे रेत को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने की बात कहते हुए धीरे धीरे कर
1 करोड़ 69 लाख रुपए ठग लिए।

पीड़ित लगातार उनके संपर्क में रहता तो उसे भी लगातार घुमाते की हमारा काम शुरू हो गया है और बस ऐसे ही समय काटने लगे पर जब पीड़ित अमित गुप्ता को शंका हुआ तो आरोपियों के द्वारा वर्क ऑर्डर के दस्तावेज लेकर संबंधित साइड जो दस्तावेज में बतलाया गया था वहां पर पहुचा तो उसके होश उड़ गए,,क्योकि वहां पर कोई भी ऐसा काम नही था साथ ही जब दस्तावेज को दिखाया गया तब पता चला कि जो संबंधित व्यक्तियों के द्वारा उन्हें दस्तावेज उपलब्ध करवाया गया था वो सब फर्जी निकला,,जिसके बाद पीड़ित अमित गुप्ता को खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो वो सीधे मरवाही थाने पहुचकर लिखित शिकायत की जिसमें पेट्रोल पंप संचालक अमित गुप्ता उन्होंने रेत का बड़ा ठेका मिला है आप हमें पैसा दीजिये पीड़ित भी पैसा कमाने के उनके झांसे में आ गया और उन्हें पैसा दे दिया पर आरोपी नरेंद्र शर्मा,अरविंद शर्मा,संतोष सिंह और विकाश सिंह के द्वारा पैसा नही दिया गया।

पीड़ित की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने सभी चारो आरोपियो के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4)-BNS, 336(4)-BNS, 338-BNS, 340(2)-BNS, 61(2)(a)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है,वही ग्राम लालपुर थाना गौरेला से एक आरोपी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि अन्य तीन आरोपी अभी फरार है फिलहाल पुलिस आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों में दबिश देते हुए उनकी
गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button