राज्य

CG. प्रेम प्रसंग: पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव….

CG. प्रेम प्रसंग: पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव....

CG. प्रेम प्रसंग: पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव….

बीजापुर. जिला मुख्यालय बीजापुर से लगे ग्राम तुरनाम के जंगल में युवक-युवती का शव पेड़ पर लटका मिला है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शवों से दुर्गंध आ रही थी. ग्रामीणों के बताए अनुसार दोनों शव पिछले एक सप्ताह से पेड़ पर लटके रहे हैं. बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामला प्रेम- प्रसंग का है. इस मामले से पुलिस के हाथों मोबाइल से एक वीडियो भी हाथ लगा है. टीआई ने बताया, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शवों को सौंप दिया गया है. युवती नाबालिग है और जंगला की रहने वाली थी. वहीं युवक शंकर मंडावी बस्तर के कोंडागांव थाना क्षेत्र के तुरनार का रहना वाला था. बीजापुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button