जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

उपमुख्यमंत्री अरूण साव सारंगढ़ में कानून और व्यवस्था से असंतुष्ट? मंच से कहा : सारंगढ़ में ठीक नही हो रहा है!

उपमुख्यमंत्री अरूण साव सारंगढ़ में कानून और व्यवस्था से असंतुष्ट? मंच से कहा : सारंगढ़ में ठीक नही हो रहा है!

उपमुख्यमंत्री अरूण साव सारंगढ़ में कानून और व्यवस्था से असंतुष्ट? मंच से कहा : सारंगढ़ में ठीक नही हो रहा है!

भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला? कार्यकर्ताओ को धमकाना-चमकाना?
नगर पालिका में मनमानी का आलम?
शहर की बदहाल व्यवस्था को लेकर नाराज दिखे उपमुख्यमंत्री अरूण साव,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव कल सारंगढ़ आगमन पर जिला प्रशासन को संकेत दे गये कि सारंगढ़ के कार्यो से वे संतुष्ट नही है। अटल परिसर का लोकापर्ण करने के बाद उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अपने उद्बोधन में इस बात का जिक्र किया कि सारंगढ़ में ठीक नही चल रहा है। उनके बयान का मतलब साफ निकाला जा रहा है कि कानून और व्यवस्था लेकर अन्य कार्यो को लेकर उपमुख्यमंत्री संतुष्ट नही दिखे।

दरअसल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मे 4 स्थानो पर श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का लोकापर्ण कार्यक्रम में शरीक होने के लिये प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव शाम को सारंगढ़ पहुंचे। पवनी, भटगांव, सरसीवां के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सारंगढ़ पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरूण साव सबसे पहले जानलेवा हमले मे घायल भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी का कुशलक्षेम जानने के लिये निजी अस्पताल पहुंचे जहा पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने कानून और व्यवस्था सहित कई बिन्दु पर शिकायत किया। वही शहर की बदहाली सहित अन्य बिन्दु पर उन्होने कार्यकर्ताओ से जानकारी लिया। बताया जा रहा है कि अपने उद्बोधन के दौरान दो बार उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने इस बात का जिक्र किया कि सारंगढ़ मे जो चल रहा है कि वह ठीक नही चल रहा है। उनके इस संकेत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सारंगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमला और जिला प्रशासन की मनमानी तथा कानून और व्यवस्था को लेकर उपमुख्यंत्री नाराज दिखे। बताया जा रहा है कि सारंगढ़ में जो चल रहा है वह ठीक नही चल रहा है बोलकर उपमुख्यमंत्री अरूण साव जिला स्तर के अधिकारियो को साफ संकेत दे दिये कि कानून और व्यवस्था में सुधार आवश्यक है। बाद में स्थानीय विश्राम गृह में भी उपमुख्यमंत्री अरूण साव अधिकारियो के साथ कड़े तेवर मे नजर आये।

जुआ, सट्‌टा और अवैध शराब की शिकायत डिप्टी सीएम सें बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अरूण साव को जब भाजपा के कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार में असुरक्षित होने तथा पुलिस विभाग के द्वारा असामाजिक तत्वो के खिलाफ कार्यवाही नही करने की बात कही तो डिप्टी सीएम व्यवस्था से नाराज दिखे। भाजपा के कार्यकर्ताओ ने खुलकर अपने साथ हुए घटनाओ को बताया और साफ तौर पर शिकायत किया सारंगढ़ में जुआ, सट्‌टा और अवैध शराब की गतिविधि से असामाजिक तत्व फल-फूल रहे है तथा भाजपा कार्यकर्ताओ को टारगेट कर रहे है।

कार्यकर्ताओ की बातो को सुनने के बाद डिप्टी सीएम अरूण साव ने आश्वासन दिया कि अवैध कार्यो पर कड़ी कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button