राज्य

CG.लिपाई करते समय सांप के डसने से 60 वर्षीय महिला की मौत…

CG.लिपाई करते समय सांप के डसने से 60 वर्षीय महिला की मौत...

CG.लिपाई करते समय सांप के डसने से 60 वर्षीय महिला की मौत…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां खुशियों की तैयारी कर रहे एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अहिवारा क्षेत्र में अपनी नातिन के रिश्ते को लेकर उत्साहित एक बुजुर्ग महिला को घर की सफाई और लिपाई-पुताई कर रही थी। इस दौरान सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

अहिवारा निवासी 60 वर्षीय रामशिला बाई अपनी नातिन के रिश्ते के लिए बेहद खुश थी। एक दिन बाद लड़के वाले घर पर लड़की को देखने आने वाले थे, और इसी तैयारी में वह सुबह से ही घर की लिपाई-पुताई में जुटी हुई थी। घर के आंगन की सफाई करते वक्त उन्होंने अनजाने में दीवार के पास बने एक बिल में हाथ डाल दिया, जिसमें एक जहरीला नाग छिपा हुआ था।

जैसे ही हाथ बिल में गया, नाग ने रामशिला बाई को डस लिया। महिला को पहले लगा कि शायद किसी चूहे ने काटा है, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद परिवार वालों ने देखा कि सामने नाग फन फैलाएं बिल के अंदर बैठा था। वहीं परिजनों ने तुरंत रमशिला बाई को अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं सर्प को रेस्क्यू करने के लिए सर्प मित्र राजेश महादेव को बुलाया गया। उन्होंने दीवार के बिल में छिपे उस जहरीले सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया और उसे नदी किनारे जंगल में छोड़ दिया। इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। वहीं नन्दनी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button