
मेहमान नवाजी में खाना खाने गये प्रोफेसर को झगड़ा-झंझट में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा,
मुंह पर ईट से किया हमला,

जान से मारने की धमकी और गाली-गलौच किया गया,
सिटी कोतवाली सारंगढ़ में आरोपियो के खिलाफ अपराध दर्ज,
सारंगढ़ के डोंगिया में हुआ विवाद
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सिटी कोतवाली सारंगढ़ अर्न्तगत आने वाला ग्राम डोंगिया में मेहमान नवाजी मे खाना खाने गये कालेज के प्रोफेसर को झगड़ा-झंझट में बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया। प्रोफेसर के मुंह में ईट से हमला कर घायल कर दिया गया और जान से मारने की धमकी अलग दी गई है। पिड़ित अनिल पटेल की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने आरोपी चैतन पटेल एवं नित्यानंद पटेल के खिलाफ 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनिल पटेल पिता जलींधर पटेल उम्र 34 साल ग्राम कुम्हारी थाना बरमकेला हाल मुकाम खैरहा वार्ड क्र 10 मे रहता है वह सरायपाली में कालेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। उन्होने बताया कि दिनांक 10.03.2026 को वह अपने मित्र विषम्भर पटेल के घर ग्राम डोंगिया मेहमान नवाजी मे गया था रात्रि करीबन 7.30 बजे हम लोग खाना खाने के लिए बैठ रहे थे उसी समय चैतन पटेल एवं नित्यानंद पटेल दोनो निवासी सेमीकोट थाना
बरमकेला जिला सारंगढ बिलाईगढ हाल मुकाम जुनाडीह थाना सारंगढ दिनांक 10.03.2026 को नित्यानंद के ससुराल ग्राम डोंगिया गये हुए थे
वहां पर बिषम्भर पटेल और चैतन पटेल में कहा सुनी बाता बाती बहस होकर धरपकड हो रहे थे जिसे देखकर अनिल पटेल छुडाने गया तो चैतन पटेल का भाई नित्यानंद पटेल ने ईट से अनिल पटेल को गंदा-गंदा गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर पक्की ईट से उठाकर उसके मुंह मे मारकर चोंट पहुंचाया तथा चैतन पटेल ने भी अनिल पटेल के साथ मारपीट किया जिसे विषम्भर पटेल और राजकिशोर टण्डन देखे है और बीच बचाव किये है। जिसके संबंध में लिखित आवेदन सिटी कोतवाली पुलिस थाना सारंगढ़ में प्रस्तुत कर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। पिड़ित अनिल पटेल की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने आरोपी चैतन पटेल एवं नित्यानंद पटेल के खिलाफ 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।



