
सारंगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिये भाजपा से रजनी, रूक्मणी या ममता ठाकुर?
उपाध्यक्ष के लिये श्रीमती अंजू ऋषिकेश पटेल होगी उम्मीदवार?
कांग्रेस से राजकुमारी नेताम अध्यक्ष के लिये करेगी दावा?
भाजपा-कांग्रेस को सता रहा है क्रास वोटिंग का डर
दोनो ही दल बहुमत का कर रहे है दावा,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ जनपद पंचायत का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का आज 11 बजे सुबह चुनाव होगा। जिसमें भाजपा की ओर से अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर रजनी चोखलाल पटेल, रूक्मणी रामचरण पटेल तथा ममता राजीव ठाकुर का नाम मे से एक नाम फायनल हो सकता है। वही कांग्रेस की ओर से श्रीमती राजकुमारी नेताम का नाम अध्यक्ष पद के लिये लगभग फायनल है। आंकड़ो की बात करे तो दोनो ही दल बहुमत का दावा कर रहे है किन्तु दोनो ही दल को क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। इस कारण से अंतिम तक अपने पत्ते नही खोल रहे है। भाजपा में जहा पर अध्यक्ष पद के लिये घमासान है तो कांग्रेस मे उपाध्यक्ष पद के लिये घमासान है। जिसके कारण से सुबह की अंतिम निर्णय लिया जायेगा। भाजपा के जनपद
सदस्यो के खेमे को प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा सम्हाला जा रहा है वही कांग्रेस के जनपद सदस्य के खेमे को विधायक उत्तरी जांगड़े और जिलाध्यक्ष अरूण मालाकार के द्वारा सम्हाला जा रहा है। सारंगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव बीरबल की खिचड़ी बन गई है। 25 सदस्यो वाली सारंगढ़ जनपद पंचायत में एक ऐसा सदस्य है जो ना तो भाजपा की टीम मे शामिल हुआ और ना ही कांग्रेस की टीम में शामिल हुआ। इस कारण से 24 सदस्यो वाली जनपद सदस्यो की टीम भाजपा और कांग्रेस के खेमें बंटी रही। राजनितिक पर्यटन के तौर पर भाजपा के सदस्य जगन्नाथ पुरी की सैर करने के बाद वापस राजधानी मे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के पास पहुंची तो कांग्रेस की टीम विशाखापटनम में सैर करने के बाद एक दिन पहले ही सारंगढ़ पहुंच चुकी है। बात करे जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के लिये लिये अंतिम रूप से दावेदारो ही तो श्रीमती रजनी चोखलाल पटेल, श्रीमती रूम्मणी रामचरण पटेल और श्रीमती ममता राजीव सिंह ठाकुर अंतिम समय तक दौड़ मे बने हुए थे। भाजपा के बड़े नेताओ के द्वारा बनाया गया पैनल मे उक्त तीन नाम शामिल है देररात तक अंतिम नाम पर निर्णय नही दिया गया है
किन्तु संभावना जताया जा रहा है कि श्रीमती रजनी चोखलाल पटेल के नाम अंतिम दौर मे फायनल हो जायेगा। वही भाजपा की ओर से श्रीमती अंजू ऋषिकेश पटेल को उपाध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा इस संबंध मे मतदान दिवस को सुबह ही निर्णय को जनपद पंचायत के सदस्यो को बताया जायेगा। वही कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिये श्रीमती राजकुमारी चंद्रकुमार नेताम का नाम लगभग तय माना जा रहा है वही उपाध्यक्ष के लिये विक्की विजय पटेल और शशि पटेल के नाम मे से किसी एक पर मुहर लग सकती है। दोनो ही राजनितिक दल अंतिम समय में अपने उम्मीदवारो की घोषणा करेगें। तथा मतदान के बाद ही ज्ञात होगा कि सारंगढ़ जनपद पंचायत का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन होगा? दोनो दल को सता रहा है क्रास वोटिंग का डर सारंगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिये भाजपा और कांग्रेस दोनो ही दल को क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। बहुमत में आने का दावा करने वाली भाजपा के ही भीतर गुटबाजी काफी हावी होने के कारण से कुछ सदस्यो को मनमुताबित अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार नही होने पर दूसरे पक्ष को वोट देने के लिये दबाव की राजनिति भी जमकर होने की संभावना है। वही कांग्रेस के खेमे में भी इस बात का डर सता रहा है कि अध्यक्ष पद का भाजपाई उम्मीदवार को उनके सदस्य के द्वारा क्रास वोटिंग किया जा सकता है। दोनो ही दल मे इस बात को लेकर गहरी चिंता है कि कही कोई क्रास वोटिंग कर समीकरण ना बिगाड़ दे।