चुनावी खबरजिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

पुर्णिमा मनहर ने किया रामभांठा, मचलाडीह, चनामुड़ा, चांटीपाली,सीलादेई क्षेत्रों को दौरा

पुर्णिमा मनहर ने किया रामभांठा, मचलाडीह, चनामुड़ा, चांटीपाली,सीलादेई क्षेत्रों को दौरा

पुर्णिमा मनहर ने किया रामभांठा, मचलाडीह, चनामुड़ा, चांटीपाली,सीलादेई क्षेत्रों को दौरा

सारंगढ़ टाईम्स/जिपं क्षेत्र 07
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुश्री पुर्णिमा मनहर ने आज भाजपा के ज्शेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ रामभांठा, मचलाडीह, चनामुड़ा, चांटीपाली,सीलादेई गांवों का दौरा किया। पुर्णिमा मनहर से जनसम्पर्क के दौरान जनता से कहा कि भाजपा हमेशा सकारात्मक राजनिति करती है और सिर्फ विकास में ही विश्वास करती है। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अब हमारे जिला पंचायत में भी हमे सरकार बनाना है और कमल फुल खिलाना है। सभी जगह जब भाजपा सरकार होगी तो ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और हमारा क्षेत्र विकास की नई ईबादत लिखेगा। पुर्णिमा मनहर की रैलियों में एतिहासिक भीड़ जुटने लगी है जिससे क्षेत्र में उनको लेकर बहुत ज्यादा सकरात्मक संदेश जा रहा है। पुर्णिमा ने प्रचार के दौरान ग्रामीणजनों से कहा कि एक बार आर्शीवाद दिजिए क्षेत्र में विकास का एक्सप्रेस सरपट दौडे़गा। पुर्णिमा मनहर को लेकर जनता में भी अब विश्वास नजर आने लगा है, जनता का कहना है कि पुर्णिमा मनहर हमारे क्षेत्र में विकास को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं। आज जिला पंचायत क्षेत्र के रामभांठा, मचलाडीह, चनामुड़ा, चांटीपाली,सीलादेईगांवों में मिले अपार जनसमर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button