Uncategorizedजिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़बिलाईगढ़मनोरंजनराज्य

सारंगढ़ रास गरबा 2026 में छत्तीसगढ़ की टॉप एंकर लक्ष्मी और पल्लवी मचाएंगी धूम

सारंगढ़ रास गरबा 2026 में छत्तीसगढ़ की टॉप एंकर लक्ष्मी और पल्लवी मचाएंगी धूम

सारंगढ़ रास गरबा 2026 में छत्तीसगढ़ की टॉप एंकर लक्ष्मी और पल्लवी मचाएंगी धूम, 16-17 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

सारंगढ़। सारंगढ़ में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले जिले के सबसे बड़े गरबा इवेंट सारंगढ़ रास गरबा 2026 को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यूथ क्लब द्वारा प्रतिवर्ष मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाले इस भव्य गरबा आयोजन में इस वर्ष छत्तीसगढ़ की चर्चित एंकर लक्ष्मी और पल्लवी अपनी शानदार होस्टिंग से समां बांधने आ रही हैं। 16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दोनों एंकर की मौजूदगी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

पहली बार सारंगढ़ रास गरबा में होस्टिंग करेंगी लक्ष्मी

सारंगढ़ रास गरबा में पल्लवी लगातार कई वर्षों से शिरकत करती आ रही हैं। वहीं, इस वर्ष छत्तीसगढ़ की टॉप एंकर लक्ष्मी भी यूथ क्लब द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में बतौर होस्ट शामिल होने जा रही हैं। दोनों एंकर की शानदार प्रस्तुति और मंच संचालन को लेकर गरबा प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में लोग गरबा महोत्सव का आनंद लेने मंडी प्रांगण पहुंचेंगे।

जिले के सबसे बड़े गरबा इवेंट के रूप में बनाई पहचान

यूथ क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सारंगढ़ रास गरबा ने अपनी भव्यता और शानदार आयोजन के दम पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सबसे बड़े गरबा इवेंट के रूप में पहचान स्थापित की है। हर वर्ष इस आयोजन में बड़ी संख्या में गरबा प्रेमी शामिल होते हैं और मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा की धुन पर उत्सव का आनंद लेते हैं।

इस वर्ष के आयोजन को लेकर तैयारियां और उत्साह दोनों चरम पर हैं। सारंगढ़ रास गरबा 2026 के पोस्टर का विमोचन विधायक, सांसद, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनपद अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री और प्रभारी मंत्री सहित राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों द्वारा किया जा चुका है।

16 और 17 अक्टूबर को गरबा के रंग में रंगेगा सारंगढ़

नवरात्रि के उल्लास के बीच 16 और 17 अक्टूबर को सारंगढ़ का मंडी प्रांगण गरबा के रंग में रंगने के लिए तैयार है। लक्ष्मी और पल्लवी की मौजूदगी, शानदार मंच संचालन और भव्य आयोजन को लेकर लोगों में अभी से उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की निगाहें इस आयोजन पर टिकी हैं, जहां सारंगढ़ की जनता दो दिनों तक गरबा और उत्सव का भरपूर आनंद ले सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button