
सारंगढ़ रास गरबा का पोस्टर हुआ जारी, बस एक दिन का इंतजार; 16-17 अक्टूबर को मंडी प्रांगण में मचेगी धूम

एंकर लक्ष्मी और पल्लवी के साथ DJ चंदन और DJ विशाल देंगे आकर्षक प्रस्तुति, वीआईपी पास हुए उपलब्ध; जिले के सबसे बड़े आयोजनों में बना चुका है अपनी पहचान
सारंगढ़। सारंगढ़ में नवरात्रि के उत्साह के बीच अब भव्य सारंगढ़ रास गरबा 2026 का इंतजार अपने अंतिम पड़ाव पर है। सारंगढ़ यूथ क्लब द्वारा आयोजित इस गरबा महोत्सव के फ्लेक्स पोस्टर का विमोचन हो चुका है। आगामी 16 और 17 अक्टूबर को सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में अब केवल एक दिन शेष रहने से अंचलवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सारंगढ़ रास गरबा ने बीते वर्षों में जिले के बड़े आयोजनों में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस बार भी आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए यूथ क्लब की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। व्यापारियों से लेकर आम जनता तक में कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। अब सभी को 16 और 17 अक्टूबर की शाम का बेसब्री से इंतजार है।
एंकर लक्ष्मी और पल्लवी का रहेगा जलवा, DJ चंदन-विशाल भी करेंगे धमाल
इस वर्ष सारंगढ़ रास गरबा में छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय एंकर लक्ष्मी और पल्लवी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगी। वहीं DJ चंदन और DJ विस्फल भी अपनी आकर्षक प्रस्तुति से गरबा प्रेमियों का उत्साह बढ़ाएंगे। गरबा, संगीत और मनोरंजन के इस संगम को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है।
गरबा के पास हुए उपलब्ध, यहां से कर सकते हैं प्राप्त
कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए पास भी उपलब्ध हो चुके हैं। रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स स्थित माय कंप्यूटर और पोस्ट ऑफिस के पास स्थित अनामिका मेकओवर से पास प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजन में शामिल होने के लिए अंचल के लोगों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।
जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण, इन्फ्लुएंसर्स के लिए भी खास पहल
सारंगढ़ यूथ क्लब द्वारा हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी क्लब की ओर से विशेष पहल की जा रही है, ताकि वे अपनी रचनात्मकता के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकें।
आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले कई व्यक्तित्वों का मंच पर सम्मान भी किया जाना तय किया गया है। वहीं, नूतन टेंट हाउस द्वारा गरबा ग्राउंड को विशेष रूप से आकर्षक रूप दिया जा रहा है, जिससे आयोजन स्थल को एक अलग पहचान मिलेगी।
16 और 17 अक्टूबर की शाम का बेसब्री से इंतजार
सारंगढ़ रास गरबा 2026 को लेकर अब तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। फ्लेक्स पोस्टर के विमोचन से लेकर आयोजन स्थल की सजावट, कलाकारों की प्रस्तुतियों और अन्य व्यवस्थाओं तक क्लब द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अब देखना होगा कि 16 और 17 अक्टूबर को मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाला यह गरबा महोत्सव किस तरह अंचलवासियों के उत्साह को नई ऊंचाई देता है। फिलहाल सारंगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के गरबा प्रेमियों को उस शाम का बेसब्री से इंतजार है, जब मंडी प्रांगण गरबा, संगीत और उत्सव के रंगों से सराबोर होगा।



