Uncategorizedराज्य

इस शहर में हुये डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर; ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर भेजा

इस शहर में हुये डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर; ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर भेजा

छत्तीसगढ़ में दोहरी हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चौथना गांव में शुक्रवार रात एक घर में घुसकर अज्ञात आरोपी ने मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।  राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्रहमले में हुए घटना में दोनों की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।

घर में घुसकर मां-बेटे पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, कमला सोनकर का परिवार चौथना गांव में रहता है और सब्जी बेचकर आजीविका चलाता है। शुक्रवार रात एक आरोपी घर में घुसा और कमला सोनकर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसने उनके 21 वर्षीय बेटे हमेंद्र सोनकर को भी निशाना बनाया।

हमले में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि कमला की बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में बेटी को रायपुर किया गया रेफर

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ममता सोनकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया।

युवती को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। फिलहाल रायपुर में उसका इलाज जारी है।

वारदात के समय घर पर नहीं था पति

बताया गया है कि घटना के समय कमला सोनकर का पति घर से बाहर था। मां-बेटे की हत्या और बेटी के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

पारिवारिक रंजिश की आशंका, रिश्तेदार पर संदेह

प्रारंभिक जानकारी में वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना में परिवार के ही एक रिश्तेदार की भूमिका होने का संदेह भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने अभी आरोपी की पहचान और हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस कर रही जांच, जल्द खुलासे की उम्मीद

डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक के मुताबिक, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घायल युवती को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगाफिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हत्या की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button