राज्य

लड़की के नाम पर मामा-भांजा को बेरहमी से पीटा, जबरन लूट लिए पैसे! FIR दर्ज….

लड़की के नाम पर मामा-भांजा को बेरहमी से पीटा, जबरन लूट लिए पैसे! FIR दर्ज....

लड़की के नाम पर मामा-भांजा को बेरहमी से पीटा, जबरन लूट लिए पैसे! FIR दर्ज….

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मामा-भांजे से लड़की के नाम पर घेरकर मारपीट का मामला सामने आया है. बसहा गांव में तालाब किनारे के पास कुछ बदमाशों ने दोनों को घर लिया और पूछा कि यहां क्यों आए हो, लड़की का चक्कर है क्या. उन्होंने गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की. मना करने पर आरोपियों ने दोनों को डंडे, पाइप और बेल्ट से जमकर पीटा.

मामला सीपत थाना क्षेत्र का है. शिकायत में बताया गया कि कबीरधाम जिले के ग्राम किशुनगढ़ निवासी गणेश कुमार चंद्राकर अपने जीजा के डंगनिया गांव स्थित घर आया था. शाम के वक्त वह अपने भांजे दुखभंजन के साथ बाइक से ग्राम करमा स्थित अपने मामा के घर गया था. दोनों रात में डंगनिया लौट रहे थे, इसी बीच ग्राम बसहा में तालाब के पास दोनों कुछ देर के लिए रुके. तभी गांव के शुभम, कुलेश्वर, डब्बू समेत अन्य लोग वहां पहुंचे. दोनों को घेर कर लड़क के चक्कर में आए हो क्या कहकर विवाद करने लगे. फिर शराब के लिए पैसे मांग की. मना करने पर दोनों की बेरहमी से मारपीट की.

शरीर पर मारपीट के निशान

डंडे, बेल्ट और पाइप से हमले में गणेश और उसके भांजे दुखभंजन को गंभीर चोटें आई हैं. दोनों के शरीर पर मारपीट के निशान पड़ गए. आरोप है कि आरोपियों ने युवकों के जेब से जबरदस्ती 5 हजार रुपये निकाल लिए. वहीं फोन-पे से 2 हजार रुपए भी ट्रांसफर कराए गए.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद सीपत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुभम, कुलेश्वर, डब्बू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 119(1), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button