राज्य

नाना के घर आया था 8 वर्षीय मासूम नहर में डूबने से मौत…

नाना के घर आया था 8 वर्षीय मासूम नहर में डूबने से मौत...

नाना के घर आया था 8 वर्षीय मासूम नहर में डूबने से मौत…

कोरबा। एक 8 साल का मासूम घूमने के लिए अपने नाना ने के घर आया हुआ था और अपने रिश्तेदारों के साथ नहाने के लिए नहर में गया हुआ था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और नहर के तेज बहाव में बह गया। नहर बच्चे के लापता होते ही उसके परिजनों द्वारा उसकी खोज शुरू की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस गोताखोरों के द्वारा लगातार उसकी खोजबीन की जा रही थी कि इस बीच शाम को उसका शव पड़ोसी जिले के नहर से बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार रगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचोरा निवासी विष्णु कंवर का 8 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार कंवर कुछ दिनों पूर्व अपने नाना नानी के घर उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा आया हुआ था बताया जाता है कि रोशन कुमार रविवार की सुबह लगभग 11 बजे अपने मामी व अन्य रिश्तेदारों के साथ नहाने के लिए नहर में गया हुआ था। जहां नहाने के दौरान नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया।

मामी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह लापता हो चुका था। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। घंटों की खोजबीन के बाद शाम करीब 4 बजे उसका शव को पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा के पंतोरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नहर से बरामद कर लिया गया है। परिवार में शोक का लहर परिजनों का हुआ रो रो कर बुरा हाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button