
सारंगढ़ में बिजली चोरी पर विद्युत विभाग का बड़ा एक्शन, 102 कनेक्शनों की जांच में 36 में मिली चोरी! एफआईआर की तैयारी,

सारंगढ़ शहर में 6 टीमों ने चलाया सघन जांच अभियान, अवैध बिजली इस्तेमाल करने वालों पर होगा
एफआईआर,
बिजली बिल का भुगतान नहीं किया और कनेक्शन कटने के बाद भी चोरी-छिपे बिजली जला रहे हैं, तो अब सावधान
हो जाइए।
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ विद्युत संभाग में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने बिजली चोरी और अनधिकृत विद्युत
उपयोग के खिलाफ बड़ा जांच अभियान चलाया है। अभियान के दौरान 102 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई, जिनमें
36 कनेक्शनों में अनधिकृत रूप से बिजली का उपयोग और विद्युत चोरी पाया गया। अब इन उपभोक्ताओं के खिलाफ
विद्युत अधिनियम की धारा 135 और 138 के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। संबंधित मामलों को अपराध दर्ज
करने के लिए थाने में प्रस्तुत किया जाएगा।

3 उपसंभाग में एक साथ पहुंचीं 6 टीमें
सारंगढ़ विद्युत संभाग के अंतर्गत आने वाले सारंगढ़ शहर वितरण केंद्र में यह विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए
अधिकारियों और कर्मचारियों की 6 जांच टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों ने सारंगढ़ वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले
कनेक्शनों की जांच की। खासतौर पर उन उपभोक्ताओं को जांच के दायरे में लिया गया, जिनके बिजली कनेक्शन पहले
बकाया राशि के चलते ऑनलाइन डिस्कनेक्शन या रिमोट डिस्कनेक्शन के माध्यम से काटे जा चुके थे। जांच के दौरान
ऐसे कई मामले सामने आए, जहां कनेक्शन काटे जाने के बावजूद बिजली का उपयोग जारी रखा जा रहा था।

कनेक्शन कटने के बाद भी जलाई जा रही थी बिजली
विद्युत विभाग के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे उपभोक्ताओं की जांच करना था, जिनका कनेक्शन बकाया
राशि के कारण पहले ही विच्छेदित किया जा चुका था। विभाग को आशंका थी कि कुछ उपभोक्ता कनेक्शन कटने के बाद
भी अनधिकृत तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। इसी आधार पर विशेष अभियान चलाकर मौके पर कनेक्शनों की
जांच की गई। कुल 102 कनेक्शनों की जांच में 36 मामलों में अनधिकृत विद्युत उपयोग पाया गया एवं अनियमितता
मिली।
अब थाने में दर्ज होगा अपराध
जांच में विद्युत चोरी या अनधिकृत उपयोग पाए जाने के बाद अब संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की
प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विभाग के मुताबिक इन मामलों को विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 138 के तहत
अपराध दर्ज कराने के लिए थाने में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद अब उन उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़
सकती हैं, जिन्होंने बिजली कनेक्शन कटने के बावजूद अनधिकृत तरीके से विद्युत का इस्तेमाल जारी रखा।

विभाग की 6 टीमें मैदान में उतरीं
कार्यपालन अभियंता पी.सी. महानंदा के निर्देश पर सारंगढ़ संभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की 6 टीमें गठित
की गई थीं। टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजकर कनेक्शनों की जांच कराई गई। अभियान के दौरान मीटर और
कनेक्शन की स्थिति की जांच की गई और जहां अनधिकृत विद्युत उपयोग पाया गया, वहां नियमानुसार कार्रवाई की
प्रक्रिया शुरू की गई।

विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
सारंगढ़ विद्युत संभाग में एक साथ 6 टीमों द्वारा चलाए गए अभियान और 36 कनेक्शनों में अनधिकृत विद्युत
उपयोग मिलने के बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने साफ कर दिया है कि कनेक्शन कटने
के बाद भी चोरी से बिजली का उपयोग करना भारी पड़ सकता है। आने वाले दिनों में जांच अभियान और तेज होने की
संभावना है। अब सवाल सिर्फ बिजली बिल जमा करने का नहीं, बल्कि कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली का इस्तेमाल
करने वालों पर कानूनी कार्रवाई का है। विभाग की नजर ऐसे सभी कनेक्शनों पर है।



