राज्य

महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा : 542 हितग्राही अपात्र, विभाग ने की 30 लाख रुपए की वसूली….

महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा : 542 हितग्राही अपात्र, विभाग ने की 30 लाख रुपए की वसूली....

महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा : 542 हितग्राही अपात्र, विभाग ने की 30 लाख रुपए की वसूली….

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 542 हितग्राही महतारी वंदन योजना के तहत अपात्र पाए गए हैं। ये आकंड़े जिले में योजना का लाभ ले रहीं 4 लाख 17 हजार 902 महिलाओं की पात्रता जांच के दौरान सामने आए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपात्र हितग्राहियों से करीब 30 लाख रुपए की वसूली की है। अफसरों का कहना है कि वसूली और सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की सहायता सीधे उनके आधार लिंक बैंक खातों में जमा की जाती है। बिलासपुर जिले में बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। शिकायतों के आधार पर विभाग ने हितग्राहियों की पात्रता का सत्यापन शुरू किया। जांच के दौरान 542 महिलाएं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं मिलीं।

महतारी वंदन योजना की अब तक 31 किश्त जारी

बिलासपुर जिले में महतारी वंदन योजना की अब तक 31 किश्तों में करीब 12.16 अरब रुपए हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा किए गए हैं। जांच के दौरान ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें योजना का लाभ लेने वाली हितग्राही की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद भी खाते से योजना की राशि आहरित किए जाने के मामलों में विभाग ने संबंधित उत्तराधिकारियों से राशि की वसूली की है। अब तक ऐसे मामलों में 7 लाख 60 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है।

98.58 प्रतिशत हितग्राहियों का सत्यापन पूरा

योजना में पात्रता की जांच के लिए केवाईसी को भी महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। जिले में योजना से जुड़ी 4,17,902 महिलाओं में से 4,11,989 की केवाईसी पूरी हो चुकी है। इस तरह 98.58 प्रतिशत हितग्राहियों का सत्यापन पूरा हो गया है। शेष हितग्राहियों की केवाईसी और पात्रता जांच की प्रक्रिया जारी है। विभाग का मानना है कि शेष सत्यापन पूरा होने के बाद अपात्र हितग्राहियों के कुछ और मामले सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button