राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने के आयोजन पर विवाद, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में जोरदार झड़प, देखें VIDEO

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने के आयोजन पर विवाद, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में जोरदार झड़प, देखें VIDEO

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने के आयोजन पर विवाद, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में जोरदार झड़प, देखें VIDEO

 जगदलपुर। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव के मौके पर जगदलपुर में आशीर्वाद समारोह के तहत दीया जलाने का आयोजन किया जा रहा था। दंतेश्वरी मंदिर से लेकर मिताली चौक तक दीये जलाए जा रहे थे। इसी दौरान आयोजन को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का आरोप था कि आयोजन के चलते लगाए गए बैरिकेड के कारण अंदर की छोटी-बड़ी दुकानें बंद हो गई हैं, जिससे स्थानीय दुकानदारों को परेशानी हो रही है।

विरोध के बीच भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ महापौर संजय पांडे भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर बहस हुई और देखते ही देखते विवाद झड़प में बदल गया। दोनों तरफ से जोरदार खींचतान हुई और मौके पर जूते-चप्पल चलते भी नजर आए। हालात इस कदर बिगड़े कि सड़क पर जूते-चप्पल और चश्मे तक बिखरे नजर आए।

गृहमंत्री के साथ भी कांग्रेसियों की बहस

विवाद बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। फिलहाल मौके पर नारेबाजी का दौर जारी है और कांग्रेस और भाजपा दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। आयोजन को लेकर शुरू हुआ विरोध अब राजनीतिक टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ भी कांग्रेसियों ने बहस किया।

देखें वीडियो –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button