राज्य

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के धनसीर गांव में एक ही दिन में दो घरो के ताले तोड़कर पौने तीन लाख रूपये के सामान हुआ पार,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के धनसीर गांव में एक ही दिन में दो घरो के ताले तोड़कर पौने तीन लाख रूपये के सामान हुआ पार,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के धनसीर गांव में एक ही दिन में दो घरो के ताले तोड़कर पौने तीन लाख रूपये के सामान हुआ पार,

भरी दोपहर में किसान के घर का ताला तोड़कर
1.85 लाख रूपये के गहने और नगदी की चोरी,
हेडमास्टर के घर 1.81 लाख रूपये की चोरी,
सलिहा थाना क्षेत्र की घटना,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सलिहा थानाक्षेत्र के धनसीर गांव में दिन-दहाड़े दो सूने मकानो का ताला तोड़कर पौने तीन लाख रूपये के सोने-चांदी के गहने और नगदी रकम चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सलिहा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए), 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार गंगा प्रसाद साहू ग्राम धनसीर में रहता है उसने बताया कि दिनांक 11/09/26 को सुबह 08/00 बजे वह और उसकी पत्नि सुरजा बाई साहू व लडका चंन्द्रशेखर साहू खेत में काम करने गये थे घर में उसके माता पिता थे, कि लगभग 11/00 बजे मेरी मां और पिता दोनो हमारे पुराने घर चले गये थे घर में ताला लगा था

दोपहर करीब 01/00 बजे वह उसकी पत्नि व लडका खेत से वापस घर आये तो देखे कि घर का दरवाजा खुला था घर में मेरे माता पिता नहीं थे घर अंदर जाकर देखे तो घर के कमरे में रखे आलमारी का लाकर टुटा हुआ था लाकर में रखे सोना का माला एक नग करीबन 05 ग्राम, सोने का झुमका एक सेट करीबन 3.5 ग्राम, सोने का लाकेट 01 ग्राम पुरानी ईस्तेमाली किमती करीबन 133000/रूपये, एक चांदी का सांटी 13 तोला, एक चांदी का सांटी 12 तोला पुरानी ईस्तेमाली किमती करीबन 47500/रूपये, नगदी रकम 5000/रूपये कुल जुमला 185500/रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है घटना के सबंध में मेरे माता पिता से पुंछने पर बताये कि 11/00 बजे करीब घर में ताला लगाकर पुराने घर दोनो चले गये थे।

हेंडमास्टर के घर का भी ताला तोड़कर 1.81 लाख रूपये की चोरी़

वही दूसरे मामलें में अमर सिंह जगत ने बताया कि वह ग्राम धनसीर में रहता है। ग्राम परसापाली प्राथमिक स्कूल में हेड मास्टर के पद पर पदस्थ है। उसने बताया कि दिनांक 11/09/26 को करीबन 11/00 बजे मै अपने परिवार के रिश्तेदार रामकुमार नेताम के घर दशकर्म कार्यक्रम में शामील होने के लिए उसके घर गया व मेरी पत्नि कुंतीदेवी जगत 09/30 बजे ग्राम धनसीर के स्कूल में डयूटी हेतु चली गई थी, घर में मेरी मां नहीं थी खेत गयी थी, घर में ताला लगाये थे कि लगभग दोपहर 01/00 बजे मेरी पत्नि कुंतीदेवी जगत घर
वापस आये तो देखी कि घर का दरवाजा खुला था घर अंदर जाकर देखे तो घर के कमरे में रखे आलमारी का लाकर टुटा हुआ था लाकर में रखे सोना का माला एक नग करीबन 04 ग्राम, सोने का झुमका एक सेट करीबन 03 ग्राम, सोने का लाकेट 03 नग करीबन 1.5 ग्राम पुरानी ईस्तेमाली किमती करीबन 119000/रूपये, एक चांदी का सांटी 20 तोला, एक चांदी का पायल 06 तोला, एक करधन 04 तोला
पुरानी ईस्तेमाली किमती करीबन 57000/रूपये नगदी रकम 5000/रूपये कुल जुमला 181000/रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। सलिहा पुलिस ने दोनो मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए), 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button