जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सीएम हेल्प लाईन मे अनोखा कारनामा : जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत उसी ने बना दिया जांच प्रतिवेदन? महिला और बाल विकास विभाग सारंगढ़ का है मामला,

सीएम हेल्प लाईन मे अनोखा कारनामा : जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत उसी ने बना दिया जांच प्रतिवेदन? महिला और बाल विकास विभाग सारंगढ़ का है मामला,

सीएम हेल्प लाईन मे अनोखा कारनामा : जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत उसी ने बना दिया जांच प्रतिवेदन? महिला और बाल विकास विभाग सारंगढ़ का है
मामला,

पहले बताया टेंड़र निकाला गया अब बता रहे है जैम
पोर्टल से किया गया है खरीदी?
मुख्यमंत्री हेलप् लाईन में शिकायत होते ही अधिकारी
के सुर बदले,
सूचना के अधिकार में अलग जानकारी, शिकायत
जांच मे अलग जानकारी?
अनियमितता को छुपाने कई हथकंड़े अपना रहे है
अधिकारी?
कमीशनखोरी करने वाले अधिकारी पर त्वरित
निलंबन की हो कार्यवाही?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के महिला और बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी उत्तम प्रसाद सूर्यवंशी के अजीबो गरीब हरकतो से विभाग की छबि लगातार दागदार हो रही है। सूचना के अधिकार के जानकारी मे जिस साम्रगी की खरीदी को टेंड़र निकालकर खरीदी करना बताया गया था उसकी जांच में उसे अब जैम पोर्टल से खरीदी बता रहे है। मुख्यमंत्री हेल्प लाईन में हुई शिकायत को स्पेशल क्लोजर रिर्पोट देकर बंद करने की सिफारिश वही अधिकारी कर रहा है जिसके ऊपर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को महिला और बाल विकास विभाग सारंगढ़ के द्वारा 95 जोड़ो का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत किया गया था। इस आयोजन मे छ.ग.क्रय भंड़ार अधिनियम का पालन नही करते हुए बिना टेंड़र के ही 21 लाख रूपये का साम्रगी क्रय और भुगतान करने का शिकायत सीएम हेल्प लाईन में किया गया। इससे पहले सूचना के अधिकार के तहत दिया गया जानकारी में जिला जन सूचना अधिकारी ने बताया था कि परियोजना कार्यालयो के द्वारा टेंड़र मंगाया गया था और न्यूनतम दर वाले फर्मो को आपूर्ति का आदेश दिया जाकर भुगतान किया गया है।

वही टेंड़र का विज्ञापन और अन्य अनियमितता की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्प लाईन में किया गया और वहा से जांच का आदेश आया तो जिला महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारी उत्तम प्रसाद सूर्यवंशी ने संचालक महिला और बाल विकास विभाग संचालनालय अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) को पत्र लिखकर पूरे मामले में खरीदी व्यवस्था को जैम पोर्टल से किया जाना बताया है। ऐसे मे जिस अधिकारी के खिलाफ अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप है उसी अधिकारी ने अपने संचालक को जांच प्रतिवेदन को भेजकर तथा सीएम हेल्पलाईन की शिकायत का प्रतिवेदन स्पेशल क्लोजर रिपोर्ट भेजकर खुद को क्लीन बता रहे है और सीएम हेल्पलाईन शिकायत जांच का मजाक उड़ा रहे है। शिकायतकर्ताओ ने पहले सूचना के अधिकार के तहत दस्तावेज हासिल किया जिसमें स्पष्ट साबित हो गया कि टेंड़र को बिना प्रकाशित कराये और छ.ग.क्रय भंड़ार अधिनियम का पालन किये बिना ही 21 लाख रूपये का साम्रगी क्रय और भुगतान कर दिया। और जब इस दस्तावेजो के साथ शिकायत किया गया तो अब टेंड़र से मुकर रहे है और जवाब मे बता रहे है कि टेंड़र नही निकाला गया है बल्कि जैम पोर्टल से खरीदी किया गया है। इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि महिला और बाल विकास विभाग में घोर अनियमितता और लापरवाही हावी है। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने के लिये जिला अधिकारी उत्तम प्रसाद सूर्यवंशी सीएम हेल्प लाईन के शिकायत जांच में गलत प्रतिवेदन भेजकर अधिकारियो को गुमराह कर रहे है और खुद को इस भ्रष्टाचार से बचाने का प्रयास कर रहे है। क्या लिखा है क्लोजर रिर्पोट में?

जिला महिला और बाल विकास अधिकारी उत्तम प्रसाद सूर्यवंशी ने प्रतिवेदन मे लिखा है कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के माध्यम से संबंधित के द्वारा चाही गई जानकारी के आधार पर सभी परियोजनाओं द्वारा प्रदायित जानकारी शिकायकर्ता को उपलब्ध करा दी गई थी स्वीकृति संबंधी जानकारी का मांग न किए जाने के कारण परियोजनाओं के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया था जिस कारण शिकायतकर्ता को स्वीकृति संबंधी नस्ती की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई थी। उक्त संदर्भ में अवगत हो कि विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत विकासखण्ड स्तर पर संचालित बाल विकास परियोजनाओं को शासन की ओर से प्राप्त राशि पुनराबंटित कर दी जाती है संदर्भित पत्र 2 एवं 3 के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजनान्र्तगत उपहार राशि, उपहार सामग्री एवं बैठक व्यवस्था एवं भोजन व नाश्ता हेतु परियोजनाओं को राशि उपलब्ध कराई गई थी। माननीय मंत्री महोद्य एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा छोटे-छोटे टुकड़ों में पृथक-पृथक स्थल, पृथक-पृथक तिथि में कार्यक्रम आयोजित किए जाने से होने वाली कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय सारंगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सभी परियोजनाओं के पृथक-पृथक कुल 95 जोड़ों का सामूहिक विवाह दिनांक 08 मई 2026 को किया गया।

जिला स्तर से परियोजनाओं को पुनरांबंटित राशि में से शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार उपहार राशि 35000/- प्रति कन्याओं के मान से पृथक-पृथक परियोजनाओं के द्वारा अपने परिक्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी कन्याओं के बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया। इसी प्रकार उपहार सामग्री राशि 7000/- मंगलसूत्र, वर वधु के कपड़े, श्रृंगार पेटी, श्रृंगार सामग्री एवं वर वधु के जुते चप्पल जेम के माध्यम से न्यूनतम दर पर परियोजना स्तर से कय कर जोड़ों को प्रदाय किया गया। विवाह आयोजन व्यवस्था में राशि 8000/-में पंडाल, मंच, बैठक, माईक, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जोड़ों को ऑनलाईन आर्शिवाद कार्यकम हेतु एलईडी पंडाल एवं मंच की साज-सज्जा आदि के लिए टेंट हाऊस से कोटेशन प्राप्त कर तथा प्रति जोड़े 20 अतिथियों के भोजन एवं चाय नाश्ते के लिए महिला स्व सहायता समूहों से कोटेशन आमंत्रित कर भव्य कार्यकम परियोजना अधिकारियों एवं महिला बाल विकास विभाग के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से जिला मुख्यालय सारंगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया गया। कृपया अनुरोध है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायत को राज्य स्तर से आवश्यक कार्यवाही करते हुए स्पेशल क्लोजर किये जाने हेतु हेतु पत्र आपकी ओर सादर सम्प्रेषित है।

जिसके खिलाफ शिकायत उसी ने दिया जांच प्रतिवेदन?

जिला महिला और बाल विकास उत्तम प्रसाद सूर्यवंशी कई परियोजना कार्यालय के प्रभारी अधिकारी भी है। परियोजना अधिकारियो पर आरोप था कि साम्रगी खरीदी में टेंड़र आदि का नियमो का पालन नही किया गया है। जिसकी शिकायत सीएम हेल्प लाईन में किया गया। किन्तु जिस अधिकारी ने अनियमितता किया है उसी ने प्रतिवेदन भेजकर स्पेशल क्लोजर रिर्पोट दिया है कि शिकायत को नस्तीबद्ध किया जाये। जिससे साफ प्रतीत हो रहा है सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला मे जिसके खिलाफ शिकायत है वही जांच अधिकारी बनकर सीएम हेल्प लाईन शिकायत-जांच का मजाक उड़ा रहा है। बहरहाल अब देखना है कि संवेदनशील कलेक्टर इस पूरे मामले में लापरवाह अधिकारी के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button