
सारंगढ़ की बेटी सत्यभामा चौहान ने किया नाम रोशन, छोटे से गाँव से उड़ान भरकर विदेश में एमबीबीएस के लिए चयन….

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)
सारंगढ़ अंचल के छोटे से गाँव डोमाडीह, पोस्ट – मालदा, जिला – सारंगढ़ की बेटी सत्यभामा चौहान ने अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। सत्यभामा का चयन विदेश में एमबीबीएस के लिए हुआ है। अपनी कठिन मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर सत्यभामा ने यह मुकाम हासिल किया है। उनका प्रवेश नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, रूस में वर्ष 2026-27 के लिए हुआ है। एक छोटे से गाँव से निकलकर विदेश में डॉक्टर बनने का सपना देखना और उसे साकार करना, आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

परिवार में खुशी की लहर
सत्यभामा के पिता श्री मोहत्साय चौहान और माता श्रीमती पुष्पा चौहान ने बेटी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेटी ने पूरे गाँव का मान बढ़ाया है।
सत्यभामा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ-साथ मित्र दुर्गेश मालाकार, बड़ी दीदी दीपा राजहंस, माँ संतोष चौहान, दादा, नानी-नाना, मामा-मामी एवं समस्त परिवार के सहयोग और आशीर्वाद को दिया है। इस खबर के बाद से गाँव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी ने सत्यभामा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह एक दिन एक सफल डॉक्टर बनकर अपने गाँव और देश की सेवा करेगी।




