राज्य

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, गृह मंत्रालय ने फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ जारी किया लुक आउट सर्कुलर….

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, गृह मंत्रालय ने फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ जारी किया लुक आउट सर्कुलर....

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, गृह मंत्रालय ने फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ जारी किया लुक आउट सर्कुलर….

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले में फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने आम लोगों से भी उसकी सूचना देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीयूष जायसवाल (21 वर्ष), पिता पारेश्वर जायसवाल, निवासी ग्राम पोडीशकर, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा ने बम्हनीडीह, चांपा, कोरबा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया। इसके बाद वह लोगों की रकम लेकर फरार हो गया।

दो थानों में दर्ज हैं आरोपी के खिलाफ केस

आरोपी के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में अपराध क्रमांक 87/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 406 और 34, जबकि चांपा थाना में अपराध क्रमांक 152/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2), 111(1) और 3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान (अभियोग पत्र) प्रस्तुत किया था, लेकिन इसके बाद से वह लगातार न्यायालय में अनुपस्थित है। आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा के मामले में स्थायी गिरफ्तारी वारंट तथा बम्हनीडीह थाना के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इसके अलावा, बिलासपुर स्थित न्यायालय में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के प्रकरण तथा कोरबा न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 5341, 5340, 5339 और 5342 में भी आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके हैं।

गृह मंत्रालय ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर

आरोपी के लगातार फरार रहने और न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण गृह मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है, ताकि देश के किसी भी एयरपोर्ट, बंदरगाह अथवा अंतरराष्ट्रीय सीमा से उसके आवागमन पर निगरानी रखी जा सके।

पुलिस की अपील

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आरोपी पीयूष जायसवाल के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष, जांजगीर के मोबाइल नंबर 94791-93199 या थाना चांपा प्रभारी के मोबाइल नंबर 79874-60292 पर संपर्क कर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button