जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

नावापारा में बाल संदर्भ शिविर, 27 आंगनबाड़ियों से पहुंचे बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, बांटे गए फल

नावापारा में बाल संदर्भ शिविर, 27 आंगनबाड़ियों से पहुंचे बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, बांटे गए फल

नावापारा में बाल संदर्भ शिविर, 27 आंगनबाड़ियों से पहुंचे बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, बांटे गए फल

बरमकेला : विकास खंड बरमकेला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) बड़े नावापारा में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़े नावापारा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले सभी 27 आंगनबाड़ी केंद्रों से पहुंचे बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया।

इस दौरान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मौके पर ही आयरन एवं विटामिन ‘A’ सिरप की खुराक दी गई।
कुपोषण मुक्त अभियान के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) के संरक्षक सदस्य कैलाश डॉ शक्राजित नायक के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक द्वारा बच्चों को फल एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रेमलता पटेल एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक चक्रधर पटेल की चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सविता गड़तीया, अक्षय साहू, जगदीश डनसेना सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चों के पालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button