राज्य

इंसानियत शर्मसार! गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप…..

इंसानियत शर्मसार! गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप.....

इंसानियत शर्मसार! गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप…..

दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-2 में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर की सफाई के दौरान करीब दो से तीन दिन का नवजात शिशु मिला। गटर जाम होने के कारण स्थानीय लोगों ने बीएसपी प्रबंधन से पानी निकासी की समस्या दूर करने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद गटर की सफाई शुरू कराई गई। इसी दौरान सफाई कर्मचारियों की नजर गटर के अंदर पड़े नवजात पर पड़ी। नवजात के मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नवजात को गटर से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।

सफाई के दौरान गटर के अंदर दिखा नवजात

वार्ड पार्षद हरीश ने बताया कि सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर जाम होने से पानी की निकासी प्रभावित थी। इसी शिकायत के बाद सफाई कराई जा रही थी। सफाई के दौरान कर्मचारियों को गटर के भीतर नवजात दिखाई दिया। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतने छोटे नवजात को गटर के अंदर किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा? पुलिस इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

सीएसपी निशांत पाठक ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों में इलाके में हुई संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की आवाजाही की जानकारी भी जुटाई जा रही है। फिलहाल भट्ठी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही नवजात को गटर में छोड़ने वाले व्यक्ति और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button