
चंद्रपुर में डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, हुई मौत…..

रायगढ़ । शनिवार शाम 7 बजे के आसपास एक दर्दनाक सडक़ हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चंद्रपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। मिली जानकारी के अनुसार से पुसौर थाना क्षेत्र के टपरदा निवासी करमाहा निषाद पिता मकरध्वज निषाद, उम्र 22 वर्ष, अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से चंद्रपुर से अपने गृह ग्राम टपरदा की ओर जा रहा था।
इसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रहे फ्लाईएश लोड डंपर क्रमांक सीजी 13 बीसी 9880 ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करमाहा निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया है। वहीं मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटना के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।



