राज्य

Missing : Nepal घूमने निकला Chhattisgarh का युवक अचानक लापता, परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद…..

Missing : Nepal घूमने निकला Chhattisgarh का युवक अचानक लापता, परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद.....21w

Missing : Nepal घूमने निकला Chhattisgarh का युवक अचानक लापता, परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद…..

1धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी से नेपाल (Nepal) घुमने निकला युवक सेवत साहू अचानक लापता हो गया है. प्रयागराज के पास रेलवे फाटक से उसका फोन दूसरे युवक को मिला. कोई जानकारी नहीं मिलने से परेशान परिजनों ने पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट लिखाई है.

मामला कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बिजनापुरी का है. जानकारी के मुताबिक, लापता युवक सेवत कुमार साहू (26 वर्ष) एलएलबी का छात्र है. वह 15 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे घर से नेपाल जाने के लिए निकला था. 19 अगस्त को उसने अपने पिता को फोन कर पैसों की जरूरत बताई, जिसके बाद पिता ने उसके फोन-पे के माध्यम से 700 रुपये भेजे. इसके बाद 20 अगस्त को परिजन से फोन पर बात हुई, जिसमें युवक ने खुद को बनारस से आगे सफर में होना बताया. लेकिन उसी शाम उसका मोबाइल बंद हो गया.

प्रयागराज में मिला युवक का फोन

22 अगस्त को परिजनों ने युवक के मोबाइल नंबर पर दोबारा संपर्क किया. इस दौरान फोन अमन गुप्ता नामक व्यक्ति ने उठाया, जिसने बताया कि मोबाइल उसे प्रयागराज जिले के उग्रसेनपुर रेलवे स्टेशन फाटक के पास मिला है. इसके बाद से युवक से कोई संपर्क नहीं हो पाया.

पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज

परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. 4 सितंबर तक घर वापस नहीं लौटने पर पिता ने कुरूद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. BNS की धारा 140(3) के तहत जांच शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button