
जिला अस्पताल सारंगढ़ में ड्यूटी के दौरान बनाया गया रील हुआ वायरल?
रक्षाबंधन के गानो को लेकर बनाया गया ड्यूटी के दौरान रील?
ड्यूटी के समय दो नर्सो के द्वारा बनाया गया रील?
दुर्ग में ऐसे मामले मे किया गया था कार्यवाही,
सारंगढ़ जिला अस्पताल में रील पर क्या लगाम लगेगा?
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में जहा एक ओर रिकार्ड तोड़ संख्या में ओपीडी में मरीजो की भीड़ उमड़ पड़ी है और जिलेवासी स्वास्थगत परेशानियो से घिरे दिख रहे है वैसे समय मे ड्यूटी समय में दो सरकारी नर्सो के द्वारा रक्षाबंधन
के गाने पर सरकारी कार्यालय में सरकारी साम्रगी को लेकर रील बनाने का मामला प्रकाश मे आया है। ड्यूटी के समय बनाया गया इस रील से साफ नजर आ रहा है कि जिला चिकित्सालय मे सरकारी करिंदे अपनी मर्जी के मालिक है।
इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार इंस्ट्राग्राम में इन दिनो रक्षाबंधन पर्व के ट्रेड पर रील की बाढ़ आई हुई है किन्तु एक रील ने अंचलवासियो को ध्यान विशेष रूप से आकृष्ट किया जिसे जिला चिकित्सालय में ड्यूटी के
समय मे बनाया गया है। बताया जा रहा है कि जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के ईपीडी में ड्यूटी करने वाली दो नर्सो ने ड्यूटी समय मे रक्षाबंधन को लेकर रील बनाकर उसे इस्टाग्राम मे वायरल किया है। इस रील मे साफ दिख रहा है कि
ड्यूटी करने वाली नर्सो को इस बात का कोई भी टेंशन नही है कि जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अभी ओपीडी में भारी भीड़ चल रही है। अपने ड्यूटी समय मे भी वे चिकित्सा संबंधी उपकरणो और सरकारी फाईलो और पंजी आदि के साथ दवाईयो को भी अपने रील बनाने मे उपयोग कर रही है। अब इस रील के वायरल होने पर तरह-तरह की बाते चल रही है। कई लोग रील को जायज ठहरा रहे है तो कई यूर्जर इसे ड्यूटी समय मे स्वास्थ जैसी विभाग मे रील को गलत मान रहे है। अब ड्यूटी समय मे रील बनाने की मनाही है या इसी इजाजत है यह तो जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन ही बता पायेगें किन्तु अभी सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में रिकार्ड तोड़ मरीज ओपीड़ी में आ रहे हे और कई ईपीडी मे भर्ती हो रहे है। ऐसे समय मे जहा पर स्वास्थ महकमा को फुर्सत तक नही है उनको रील बनाने का टाईम कहा से मिल गया? यह बड़ा प्रश्न है। ऐसा ही एक मामला दुर्ग के जिला चिकित्सालय में आया है जिस पर सिविल सर्जन ने कड़ी कार्यवाही करते हुए संबंधितो को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब तलब किया है। ऐसे मे अब सबकी निगाहे सारंगढ़ जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन के तरफ टिकी हुई है कि सरकारी नर्सो के द्वारा ड्यूटी के समय बनाया गया रील को लेकर वे क्या कदम उठाते है।



