जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

गोडम के पास टैंकर ने बाईक को मारी ठोकर, दो युवकों का मौत एक गभीर रूप से घायल….

गोडम के पास टैंकर ने बाईक को मारी ठोकर, दो युवकों का मौत एक गभीर रूप से घायल....

गोडम के पास टैंकर ने बाईक को मारी ठोकर, दो युवकों का मौत एक गभीर रूप से घायल….

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
राखी बंधवाकर वापस लौट रहे युवकों की बाईक को विपरीत दिशा से आ रही टैंकर वाहन के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक ठोकर मार दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। इस घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके दो अन्य चचेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा था परंतु रास्ते में एक और युवक के सांसों की लडिय़ां टूट कर बिखर गई। वहीं एक अन्य युवक की नाजुक हालत को देखते हुए सघन उपचार के लिए उसे रायपुर
रेफर कर दिया गया। उक्त दर्दनाक हादसा सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पुसौर थानांतर्गत ग्राम रूचिदा निवासी यशवंत सिदार पिता कामता प्रसाद सिदार (उम्र 26 वर्ष) शुक्रवार को रक्षा बंधन पर्व पर अपने चचेरे भाई चित्रा सिदार व कृष्णा विश्वकर्मा बाईक से सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम गोड़म अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने के लिए गये थे। वहीं शाम को वे तीनों वापस लौट रहे थे, इसी दौरान ग्राम टिमरलगा के पास
विपरीत दिशा से आ रही टैंंकर वाहन के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाईक को ठोकर मार दिया।

इधर टैंकर की चपेट में आने से तीनों युवक सडक़ पर गिर गये तथा उन्हे गंभीर चोट आई थी। घटना को देख आस पास के लोग वहां जमा हो गये। लोगों ने जब घायलों को देखा तो कृष्णा विश्वकर्मा की मौत हो चुकी थी। वहीं यशंवत सिदार व उसका चचेरा भाई चित्रा सिदार गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ मेकाहारा भेजा गया परंतु रास्ते में ही यशवंत सिदार ने
भी दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल में प्रारंभिक जांच उपरांत चित्रा सिदार की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सघन उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही
है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button