राज्य

ई-रिक्शा में महिला अधिकारी के गले से सोने की चेन पार, 3 दिन बाद पुलिस में की शिकायत, जांच जारी….

ई-रिक्शा में महिला अधिकारी के गले से सोने की चेन पार, 3 दिन बाद पुलिस में की शिकायत, जांच जारी....

ई-रिक्शा में महिला अधिकारी के गले से सोने की चेन पार, 3 दिन बाद पुलिस में की शिकायत, जांच जारी….

रायपुर. राजधानी रायपुर में महिला अधिकारी के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है. जेल रोड से पेंशनबाड़ा के बीच ई-रिक्शा में महिला अधिकारी के गले से सोने की चेन पार कर दी गई. बताया जा रहा है कि घटना के तीन दिन बाद कोतवाली थाना में रिपोर्ट लिखाई गई है. पीड़िता जनता कॉलोनी गुढ़ियारी निवासी मंजूलता साहू राज्य परिवहन कार्यालय समग्र शिक्षा, रायपुर में सहायक संचालक हैं.

जानकारी के मुताबिक, घटना 18 अगस्त की सुबह की है. करीब सुबह 10:15 बजे मंजूलता साहू दोपहिया से पेंशनबाड़ा स्थित बोर्ड ऑफिस जाने के लिए निकली थीं. रास्ते में बारिश तेज होने से ई-रिक्शा में सवार हो गई.  ई रिक्शा खालसा स्कूल होते हुए आम्बेडकर चौक पहुंचा, जहां 6 महिलाएं बैठीं. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि ई-रिक्शा में जगह की कमी होने से आपस में धक्का-मुक्की करने लगीं. इसके बाद वह पेंशनबाड़ा में हमर क्लिनिक के पास उतर गईं. ई-रिक्शा से उतरने के बाद महिला का अपने गले पर ध्यान तो सोने की चेन गायब मिली. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों को पकड़ने के लिए ई-रिक्शा के रूट और संबंधित स्थानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा सकते हैं. वहीं ई-रिक्शा चालक और घटना के वक्त सवार महिलाओं की पहचान की भी कोशिशें जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button