राज्य

कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, CMO से गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप

कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, CMO से गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप

कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, CMO से गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अभनपुर थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सीएमओ निलेश केरकेट्टा ने थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। शिकायत में बताया गया है कि 13 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे वे नगर पालिका अभनपुर के उप अभियंता दुशांत चौहान के साथ शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नगर पालिका परिषद अभनपुर के अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे अपने कक्ष से बाहर आए।

अध्यक्ष ने अपनी निधि से खरीदी गई कुर्सी के भुगतान को लेकर सवाल किया और इसी बात को लेकर विवाद करते हुए अश्लील गाली-गलौज की। आरोप है कि उन्होंने डंडा पकड़कर जान से मारने की धमकी भी दी। सीएमओ की शिकायत के आधार पर अभनपुर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button