जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

पूरे प्रदेश में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं का गढ़ बन चुके सारंगढ़ बिलाईगढ जिले में आज फिर रफ्तार के कहर ने उजाडी एक परिवार की खुशियां अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे सारंगढ़ रायगढ़ रोड पर किया चक्काजाम….

पूरे प्रदेश में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं का गढ़ बन चुके सारंगढ़ बिलाईगढ जिले में आज फिर रफ्तार के कहर ने उजाडी एक परिवार की खुशियां अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे सारंगढ़ रायगढ़ रोड पर किया चक्काजाम....

पूरे प्रदेश में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं का गढ़ बन चुके सारंगढ़ बिलाईगढ जिले में आज फिर रफ्तार के कहर ने उजाडी एक परिवार की खुशियां अज्ञात XUV ने ली जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे सारंगढ़ रायगढ़ रोड पर किया चक्काजाम….

सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के गठन के बाद से ही इस नवीन जिले में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं ने सडक यातायात सप्ताह मनाने वाले विभाग के साथ ही जिला प्रशासन की सड़कों पर जिले में हो रही सड़क दुघर्टना पर एक सवालिया निशान लगा दिया है जिसमें आज की स्थिति में पूरे प्रदेश में घटित सडक दुर्घटनाओं में इस नवीन जिले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है इसी कड़ी में आज फिर। जिले के सारंगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ रफ्तार के बेकाबू कहर ने एक और हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। ग्राम बंजारी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात XUV 300 वाहन ने एक राहगीर को ऐसी जोरदार टक्कर मारी की उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पलक झपकते ही खत्म हुई जिंदगी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि पीड़ित को संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान स्थानीय ग्राम बंजारी के ही निवासी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है।

सड़कें अब सफर का जरिया नहीं, बल्कि मौत का कॉरिडोर बनती जा रही हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही ने आज फिर एक मासूम जान लील ली।

सड़क पर उतरा ग्रामीणों का गुस्सा, नेशनल हाईवे जाम।

घटना से भड़के और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और बेलगाम दौड़ते वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर डटकर चक्काजाम कर दिया है, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

ग्रामीणों की मांगें:

फरार अज्ञात XUV चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद

हादसे और चक्काजाम की सूचना मिलते ही सारंगढ़ थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच चुकी है। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यातायात को बहाल किया जा सके।
हड़ताल के बावजूद तहसीलदार एन के सिन्हा ने पेश किए मानवता की मिसाल
आज पूरे प्रदेश में जहां अपनी ‌कुछ मांगों को लेकर तहसीलदार स्तर के अधिकारी हड़ताल पर हैं इन सबके बीच उक्त घटित घटना की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ जिला मुख्यालय के तहसीलदार एन के सिन्हा ने एक मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपने अधिनस्थों को तत्काल पीड़ित परिवार को सड़क दुघर्टना पर दी जाने वाली 25000 रुपए तत्काल देने निर्देशित करते हुए संबंधित पीड़ित परिवार को जो सहयोग दिया गया जिसमें आज एक बार फिर सारंगढ़ जिला मुख्यालय के तहसीलदार एन के सिन्हा की यह पहल मानवीय दृष्टिकोण से एक मिसाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button