जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बरमकेला मार्ग : बदहाल सड़क के गड्‌ढ़े को भरने सक्रिय हुआ पीडब्लूडी विभाग, सारंगढ़ टाईम्स में खबर छपने के बाद हरकत में आया प्रशासन, बड़े गड्ढ़ो में भरा गया गिट्‌टी-मिक्स मटेरियल,

सारंगढ़-बरमकेला मार्ग : बदहाल सड़क के गड्‌ढ़े को भरने सक्रिय हुआ पीडब्लूडी विभाग, सारंगढ़ टाईम्स में खबर छपने के बाद हरकत में आया प्रशासन, बड़े गड्ढ़ो में भरा गया गिट्‌टी-मिक्स मटेरियल,

सारंगढ़-बरमकेला मार्ग : बदहाल सड़क के गड्‌ढ़े को भरने सक्रिय हुआ पीडब्लूडी विभाग, सारंगढ़ टाईम्स में खबर छपने के बाद हरकत में आया प्रशासन, बड़े गड्ढ़ो में भरा गया गिट्‌टी-मिक्स मटेरियल,

 

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़

सारंगढ़-बरमकेला रोड़ के बदहाल सड़क और उसमे हुए गड्‌ढ़े को लेकर सारंगढ़ टाईम्स में प्रकाशित समाचार का असर हुआ है। लोक निमार्ण विभाग ने तुरंत की इस रोड़ की बदहाली को लेकर कार्यवाही शुरू कर दिया है और माधोपाली, बंधापाली और मल्दा के पास गड्‌ढ़ो मे गिट्‌टी मिक्स मटेरियल डालकर उसको आवागमन के लिये सुचारू बनाने का काम शुरू कर दिया है।

दरअसल 19 अगस्त को सारंगढ़ टाईम्स के द्वारा जिले के बदहाल सड़क को लेकर समाचार का प्रकाशन करते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान अवगत कराया कि सारंगढ़-बरमकेला रोड़ की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है। जिसके कारण से जिले के बदहाल सड़क को लेकर जिलेवासियो मे गहरा आक्रोश नजर आ रहा है। इस वर्ष ईरान युद्ध के कारण से डामर की आपूर्ति बाधित होने के कारण से गर्मी माह मे सड़को का मरम्मत तक नही हुआ है वही दूसरी ओर रिकार्ड तोड़ बारिश से क्षेत्र बदहाल है ऐसे में जिले मे सर्वाधिक व्यस्त रहने वाली सड़क सारंगढ़-बरमकेला रोड़ अत्याधिक बारिश से टूटने लगी है। सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर सडक
कम और गड्‌ढ़े ज्यादा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि लोक निमार्ण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस रोड़ से नदारद है जिसके कारण से गड्‌ढ़े जानलेवा होते जा रहे है। सर्वाधिक बदहाली माधोपाली, बंधापाली और मल्दा ब गांव मे है वही पहली बार है जब घाटी
मे भी सड़क उखड़ गई है। इस समाचार का प्रकाशन के बाद हरकत मे आई लोक निमार्ण विभाग ने अब बड़े गड्‌ढ़ो को भरना शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ में इस बार बारिश ने बीते 25 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है जिसका सर्वाधिक गहरा असर क्षेत्र की सड़को पर पड़ा है। स्तरहीन निमार्ण और ओव्हरलोड़ वाहनो के कारण से पहले से बदहाली की श्रेणी मे खड़ा सारंगढ़-बरमकेला रोड़ को इस वर्ष
मरम्मत में भी जीरो बटा शून्य मिला है जिसका साफ तौर पर खामियाजा इस बार भुगतना पड़ रहा है। दानसरा से आगे माधोपाली गांव के पास चारपहिया वाहनो का गुजरना मुश्किल हो गया है। छोटी कारो को तो और भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वही गड्‌ढ़ो मे पानी भरने से अंदाजा लगाना मुश्किल हो जा रहा है कि आखिर गड्‌ढ़े कितने गहरे है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से कार को टायर फटने, व्हील रिम मुड़ने, सस्पेंशन और अलाइनमेंट खराब होने तथा तेज गति में गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ने से गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है वही निचला हिस्सा (अंडरबॉडी) चेंबर में इंजन संप या साइलेंसर का टकराकर क्षतिग्रस्त होने का भी खतरा बना हुआ है।

माधोपाली मे घोराघाटी नहर पर सडक लगभग बह गई है यहा सड़क पर बड़े-बड़े गड्‌ढ़े हो गये है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वही माधोपाली बस्ती के पास की सड़क पर सड़क लगभग बह गई है यहा पर भी सैकड़ो गड़ढ़े हो गये है। लातनाला पुल से पहल के एप्रोच रोड़ मे भी बड़े-बड़े गड्‌ढ़े से वाहनधारी परेशान हो गये है। बंधापाली में चौक के पास तथा आरएसएम हास्पिटल के
पास बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गये है जहा पर चारपहिया वाहनो के गुजरना मुश्किल हो गया है। वही बंधापाली से मल्दा ब के बीच भी कई ऐसे स्थान है जहा पर समतल दिख रही सड़क के बीच मे बड़े गड्‌ढ़े हो गये है। वही मल्दा ब में भी कई स्थान पर सड़क बदहाल हो गया है। अब इन सभी स्थानो पर गिट्‌टी जीरा मिक्सर से गड्‌ढ़ो को भरने का काम किया जा रहा है ताकि आवागमन सुरक्षित और सामान्य बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button