राज्य

फर्जी सिम सिंडिकेट एक्टिव: एजेंट बनकर कर रहे गोरखधंधा, म्यूल एकाउंट से जुड़ रहा मामला, जांच में जुटी पुलिस….

फर्जी सिम सिंडिकेट एक्टिव: एजेंट बनकर कर रहे गोरखधंधा, म्यूल एकाउंट से जुड़ रहा मामला, जांच में जुटी पुलिस....

फर्जी सिम सिंडिकेट एक्टिव: एजेंट बनकर कर रहे गोरखधंधा, म्यूल एकाउंट से जुड़ रहा मामला, जांच में जुटी पुलिस….

 

1मतरी: जिले के भखारा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो एजेंटों द्वारा हजारों फर्जी सिम कार्ड जारी करने और बेचने का अवैध कारोबार उजागर हुआ है। इस गोरखधंधे ने पुलिस और आम जनता दोनों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। DSP के मुताबिक, जांच में पता चला प्रेम साहू और वासुदेव एजेंट बनकर कई समय से फर्जी सिम जारी कर उसे बेचते और खुद भी इस्तेमाल में ला रहे थे। इन फर्जी सिमों का उपयोग कई तरह के अपराध में किया जाता है, जिससे अपराधी की असली पहचान छुप सके। फिलहाल पुलिस इन दोनों एजेंटों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले पर तफ्तीश जारी है।

दोनों एजेंटों की तलाश में पुलिस

इन फर्जी सिमों का मुख्य उपयोग म्यूल अकाउंट और अन्य गंभीर साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जाता है, ताकि असली अपराधियों की पहचान पूरी तरह छिपी रहे। इस संगठित नेटवर्क की भनक लगते ही भखारा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों एजेंटों की तलाश तेज कर दी है।

बता दें कि पूरे देश में सायबर फ्रॉड के जरिए लोगों की पहचान का अलग-अलग अपराधों में इस्तेमाल करने से मुख्य आरोपी सरगना सुरक्षित रहता है, क्योंकि जब अपराधों की जांच की जाती है, तो नाम उनका आता है जिनके पहचान का इस्तेमाल आरोपियों ने किया है। ऐसे में निर्दोष अपराधी बन जाते हैं और पुलिस को भी मुख्य गिरोह तक पहुंचने में कठिनाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button