राज्य

बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज…..

बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज.....

बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज…..

बलौदाबाजार। रायपुर से गिधौरी आ रही यात्रियों से भरी बस की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे 19 यात्री घायल हुए। इनमें चार लोग गंभीर हैं। घटना ग्राम सकरी के पास हुई। बस रायल ट्रेवल्स की है। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस व 112 के वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम घटना की सूचना मिलते ही पहले से तैयार थी। चिकित्सकों की टीम ने तत्काल घायलों का इलाज शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, अधिकांश यात्रियों के सिर पर चोट आई है पर बड़े खतरे से बच गए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा से दुरभाष पर घायलों की जानकारी ली और बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। नवपदस्थ एडिशनल एसपी खोमन सिन्हा भी जिला हाॅस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की।

चार लोगों का इलाज जारी, बाकी की छुट्‌टी : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि ग्राम सकरी के पास बस दुर्घटना हुई है। लगभग 19 यात्रियों को चोट आई है। गंभीर रूप से 4 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है, अभी स्थिति नियंत्रण में है। बाकी घायलों को मामूली चोटें आई थी। इलाक के बाद सबको छुट्‌टी दे दी गई है। कोतवाली एएसआई सुनील खुंटे ने बताया कि ग्राम सकरी में आईटीआई के पास ट्रक व बस में टक्कर हुई है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। इलाज जारी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। आपको बता दें कि ग्राम सकरी के पास अधिकतर सड़क दुर्घटना होती रहती है। स्थानीय लोगों ने इस पर रोक लगाने पुलिस प्रशासन से ठोस पहल करने की मांग उठाई है।

ये यात्री हुए हैं घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button