जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

“विश्वकर्मा योजना” के नाम पर 3.75 लाख रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को सक्ती जिले से किया गया गिरफ्तार सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

“विश्वकर्मा योजना” के नाम पर 3.75 लाख रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को सक्ती जिले से किया गया गिरफ्तार सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

“विश्वकर्मा योजना” के नाम पर 3.75 लाख रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को सक्ती जिले से किया गया गिरफ्तार सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

आरोपी का नाम – शुभम भारद्वाज पिता भूषण भारद्वाज उम्र 22 वर्ष सा छोटे कोट थाना मालखरौदा जिला
सक्ती

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के द्वारा थाना में पंजीबद्ध प्रकरणों में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने निर्देशित करने पर श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा विश्वकर्मा योजना के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को सक्ती जिले से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी गजानंद निराला सा पिंडरी थाना सारंगढ़ द्वारा थाना आकर शिकायत आवेदन दिया गया था कि शुभम भारद्वाज निवासी छोटे कोट जिला सक्ती के द्वारा घर आकर शासन का विश्वकर्मा योजना है जिसमें 2500 रु रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने पर 22 दिन में 24000 रु मिलेगा कहते हुए कुल 375000 रु की ठगी किया गया है

कि शिकायत आवेदन जांच पश्चात आरोपी शुभम भारद्वाज पिता भूषण भारद्वाज उम्र 22 वर्ष सा छोटे कोट थाना मालखरौदा जिला सक्ती के खिलाफ थाना सारंगढ़ में दिनांक 18/07/2026 को अप क्र 345/2026 धारा 318(4) bns कायम कर विवेचना में लिया गया।कायमी
पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शुभम भारद्वाज पिता भूषण भारद्वाज को दबिश देकर सकुनत से पकड़कर थाना लाकर पूछताछ करने पर 375000 रु ठगी की घटना कारित करना स्वीकार किया

कि आरोपी शुभम भारद्वाज पिता भूषण भारद्वाज उम्र 22 वर्ष सा छोटे कोट थाना मालखरौदा जिला सक्ती को दिनांक 20/7/2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि नरेंद्र मनहर, आर चंदन, मिनिकेतन पटेल,प्रमोद पटेल एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button