राज्य

नदी किनारे 2 साल के मासूम की मिली लाश, माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

नदी किनारे 2 साल के मासूम की मिली लाश, माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

नदी किनारे 2 साल के मासूम की मिली लाश, माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़

 

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से शुक्रवार को हृदयविदारक घटना सामने आई है. बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो साल के मासूम की लाश मिली है. मृतक की पहचान केशव के रूप में हुई, जो गुरुवार से लापता था. रामपुर बस्ती निवासी दिनेश कुमार और उसकी पत्नी लगातार बेटे की तलाश कर रहे थे, लेकिन आज सुबह मिली खबर से उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

मजदूरी करने लालघाट आए थे माता-पिता

जानकारी के मुताबिक, केशव अपने माता-पिता के साथ मजदूरी के लिए लालघाट गया था. बताया जा रहा है कि नाला पार करने के बाद परिवार डेंगूनाला के पास एक पेड़ के नीचे रुका था. इस दौरान पिता आगे निकल गए, जबकि मां पेड़ के नीचे बैठकर बच्चे को दूध पिला रही थी. इसी बीच मां की आंख लग गई और जब वह जागी तो मासूम वहां से गायब था. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

आज सुबह स्थानीय लो-?गों ने देखा शव

स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे एक बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान केशव के रूप में की. घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. प्रारंभिक तौर पर सामने आया  है कि मां के सो जाने के दौरान मासूम खेलते-खेलते नाले में चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

डेंगूनाला में बहा था दंपति

बालको थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी डेंगूनाला में तेज बहाव के दौरान एक दंपति बह गया था, जिसमें पति की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रही थी. लगातार बारिश के चलते क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ गया है.6`

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button