
जिला भाजपा मिडिया प्रभारी रवि तिवारी पर दर्जनभर से अधिक लोगो ने किया जानलेवा हमला,
हमला मे बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागे भाजपा नेता, नही तो जान भी जा सकती थी,
पत्रकार तथा भाजपा नेता की शिकायत पर गंभीर धाराओ में आरोपियो पर मामला पंजीबद्ध,
मुख्य आरोपी सोनू यादव को किया गया गिरफ्तार,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ में कानून और व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े हो रहे है। बीती रात को बिलासपुर रोड़ में आर्दश पेट्रोल पंप के सामने ट्रक चालक को रोककर गाली-गलौच और मारपीट करने के मामले मे दखल देने के मामले मे भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी तथा पत्रकार रवि तिवारी और उनके साथी किशन गुप्ता पर असामाजिक तत्वो ने जानलेवा हमला कर दिया। लगभग 10 से 15 युवाओ की टीम ने रवि तिवारी पर ताबड़तोड़ हमला कर उनको बुरी तरह से घायल कर दिया। इस हमले मे रवि तिवारी के चेहरे पर 5 टांके लगे है तथा अन्य संघातिक चोटे आई है। रात को 11 बजे हुए इस घटना से पुलिस प्रशासन के गश्त की फिर से पोल खुल गई है। शिकायतकर्ता रवि तिवारी के शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी सोनु यादव और हनी चिट्टा एवं साथियो के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 296,115(2),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए मुख्य आरोपी सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
सारंगढ़ मे दो माह से पुलिस कप्तान का पद रिक्त है तथा प्रभारी के भरोसे जिला की कानून और व्यवस्था की स्थिति चल रही है। ऐसे में रात को 11 बजे शहर के भीतर बलवा जैसा कांड़ हो जा रहा है और भाजपा नेता एवं पत्रकार पर ही जानलेवा हमला किया जा रहा है जिससे कानून और व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मामला यह है कि जिला भाजपा मिडिया प्रभारी तथा पत्रकार
रवि तिवारी अपने दोस्त किशन गुप्ता के साथ दिनांक 08.07.26 को 10.30 बजे रात में किशन गुप्ता के घर प्रतापगंज से खाना खा कर भारतमाता चौक तरफ आ रहा था कि आदर्श पेट्रोल पंप के पास सोनु यादव और हनी चिट्टा एक ट्रक ड्रायवर को गाली गलौच कर मार पीट कर रहे थे रवि तिवारी ने उन लोगो को ट्रक ड्रायवर को क्यो मारपीट कर रहे हो बोला? तो सोनु यादव और हनी चिट्टा तु कौन होता है मना करने वाला कहते हुऐ गाली गलौज देते हुऐ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे उसके दोस्तो किशन गुप्ता उन लोगो को मारपीट करने से मना किया तो उसे भी गाली गलौज देते हुऐ मार पीट करने लगे फिर सोनु यादव अपने फोन कर अपने दोस्तो को बुला लिया और फिर सब लोग गाली गलौज देने लगे और फिर सोनु यादव अचानक चाकु जैसे धारदार वस्तु निकला कर तु सोनु यादव को पहचानता नही तेरे को जिंदा नही छोडुंगा आज तुझे जान से मार दुंगा कहते हुऐ चाकु जैसे धारदार हथियार से रवि तिवारी के सिर उपर हमला कर दिया जिसे वह अपने हाथ से रोकने का कोशीश किया फिर भी दाहिने आंख के उपर चाकु जैसे धारदार हथियार से चोट लगा है और उनके साथी लोग बेल्ट लकडी के बत्तां से रवि तिवारी और किशन गुप्ता को मारपीट किये है अगर वह वहां से नही भागता तो रवि और किशन गुप्ता को जान से मार देते।
रवि तिवारी ने बताया कि मारपीट करने से दाहिने आंख, हाथ गर्दन, पीठ में चोट आया है तथा किशन गुप्ता के बाये आंख बाये पैर में चोट लगा है।सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी सानू यादव और हन्नी चिठा एवं साथियो के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 296,115(2),3(5) BNS का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। वही मुख्य आरोपी
सानू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करनें सफलता प्राप्त किया है।



