राज्य

दूध निकालने के लालच में अमानवीय कृत्य, मृत बछड़े में भूसा भरकर गाय के सामने लटकाया….

दूध निकालने के लालच में अमानवीय कृत्य, मृत बछड़े में भूसा भरकर गाय के सामने लटकाया....

दूध निकालने के लालच में अमानवीय कृत्य, मृत बछड़े में भूसा भरकर गाय के सामने लटकाया….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। भिलाई नगर निगम के शहरी गौठान में दूध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से मृत बछड़े के शव में भूसा भरकर उसे गाय के सामने लटकाया गया। इस घटना को लेकर गौ रक्षक सेवा समिति ने कड़ी निंदा करते हुए सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकरी के अनुसार, भिलाई के शहरी गौठान में गौठान केयर टेकर समूह की मुखिया रेखा बघेल पर आरोप है कि गाय के बछड़े की मृत्यु के बाद उसके शव के अंदरूनी अंग निकालकर उसमें भूसा भर दिया गया और उसे गाय के सामने लटका दिया गया। आरोप है कि ऐसा गाय से दूध निकलवाने के उद्देश्य से किया गया।

गौ रक्षक सेवा समिति ने दर्ज कराई शिकायत

मां लक्ष्मी गौ रक्षक सेवा समिति भिलाई ने शिकायत में बताया कि आज हम कोसा नगर गौशाला में गौ माता की सेवा करने गए थे, जिसकी देखरेख भिलाई नगर निगम द्वारा की जाती है। वहां हमने देखा कि गौशाला के अंदर मृत बछड़े के शरीर में भूसा भरकर गाय से दूध निकालने के लिए उसका उपयोग किया जा रहा है। जबकि मृत बछड़े का विधिवत अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए था, लेकिन गौशाला के स्टाफ द्वारा अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए ऐसा किया जा रहा है। समिति ने संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

गौ रक्षक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि यह बछड़े का पुतला हमें कोसा नगर गौठान में मिला, जिसका संचालन नगर निगम द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि हम प्रतिदिन वहां गायों को चारा खिलाने के लिए जाते हैं। जब आज चारा खिलाने पहुंचे, तब देखा कि वहां बछड़े का पुतला टंगा हुआ था। यह घटना हमारी आस्था को ठेस पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य पूरी तरह गलत है और इसे अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button