जशपुर

टॉवर पर चढ़कर महिला ने लगाई फांसी, मोबाइल पर अक्सर देखती थी सुसाइड से जुड़ा वीडियो….

टॉवर पर चढ़कर महिला ने लगाई फांसी, मोबाइल पर अक्सर देखती थी सुसाइड से जुड़ा वीडियो....

टॉवर पर चढ़कर महिला ने लगाई फांसी, मोबाइल पर अक्सर देखती थी सुसाइड से जुड़ा वीडियो….

जशपुर। कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने थाना परिसर के सामने टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, महिला निलिमा लकड़ा (22) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजनों के मुताबिक वह पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी।

बताया जा रहा है कि महिला मोबाइल पर फांसी लगाने से जुड़े वीडियो अक्सर देखा करती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को टॉवर से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

दरअसल, निलिमा लकड़ा (22) ग्राम धुमाडांड की रहने वाली थी। वह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। एक दिन पहले निलिमा अपनी 4 साल की बेटी का आधार कार्ड बनवाने इधर ऊधर भटक रही थी। बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने अपनी मां के साथ हॉस्पिटल भी गई थी, इसी दौरान अचानक वह लापता हो गई। रिश्तेदार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह उसने डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को अपनी जानकारी दी। इसके कुछ ही समय बाद वह थाना परिसर के सामने स्थित वायरलेस टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली।

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस, नगर सेना, डीडीआरएफ और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने युवती को लगातार समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उसे बातों में उलझाकर समय लेने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बावजूद महिला ने टावर पर ही फांसी लगा ली। टॉवर की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण शव को नीचे उतारने में परेशानी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button