जशपुर

शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट….

शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट....

शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट….

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दो लकड़हारों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों लकड़हारे शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दो आरोपियों ने लाठी और पत्थर से हमला कर एक लकड़हारे की हत्या कर दी। यह पूरी वारदात सन्ना ग्राम पंचायत भवन के सामने हुई और वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सन्ना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button