राज्य

अश्लील वीडियो भेजकर वकील से ब्लैकमेलिंग का मामला: एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार….

अश्लील वीडियो भेजकर वकील से ब्लैकमेलिंग का मामला: एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार....

अश्लील वीडियो भेजकर वकील से ब्लैकमेलिंग का मामला: एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर पैसे ऐंठने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वकील को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया था। शिकायत के बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पीड़ित वकील कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया कि 20 मई की शाम करीब 5.27 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आया. कॉल बैक करने पर सामने वाले व्यक्ति ने वीडियो भेजने की बात कही और कुछ ही देर बाद दूसरे मोबाइल नंबर से उनके फोन पर एक अश्लील वीडियो भेजा गया, जिस देखने के बाद वकील हैरान रह गए।

आरोपियों ने की पैसों की मांग

इसी दौरान फिर से फोन कर आरोपित ने धमकी दी कि यदि 50 हजार रुपए नहीं दिए गए तो वीडियो इंटरनेट, मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया जाएगा, जिससे उनकी बदनामी होगी। शिकायतकर्ता ने पैसे देने से इनकार करते हुए कहा कि वीडियो में दिखाई गई बातों से उनका कोई संबंध नहीं है। इसके बाद आरोपित ने लगातार धमकी देना शुरू कर दिया।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी रही पुलिस

पीड़ित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही संबंधित मोबाइल नंबरों की काल डिटेल, लोकेशन और साइबर ट्रेसिंग के जरिये आरोपियों की पहचान में जुटी रही।

एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

आखिरकार पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें तामेश्वर सोनवानी, राजकुमार कुर्रे, कोमल यादव, छोटू टंडन, सैयद सैफ अली शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button