राज्य

बिलासपुर : अचानक ब्रेक लगने से कार में खड़ी 3 साल की बच्ची की मौत, भाई घायल….

बिलासपुर : अचानक ब्रेक लगने से कार में खड़ी 3 साल की बच्ची की मौत, भाई घायल....

बिलासपुर : अचानक ब्रेक लगने से कार में खड़ी 3 साल की बच्ची की मौत, भाई घायल….

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका 4 वर्षीय भाई घायल हो गया। हादसा उसलापुर स्थित गोकनेनाला के पास हुआ, जहां स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जानकारी के अनुसार, परिवार अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। इसी दौरान कार की आगे वाली सीट पर खड़े दोनों मासूम बच्चे अचानक तेज ब्रेक लगने से आगे की ओर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 3 साल की मिरी लहरे को गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल दोनों बच्चों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मिरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं 4 वर्षीय बच्चे का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button