जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

“आईपीएल” में यहा पर नही हो रही है सटोरियो पर कार्यवाही!

“आईपीएल” में यहा पर नही हो रही है सटोरियो पर कार्यवाही!

“आईपीएल” में यहा पर नही हो रही है सटोरियो
पर कार्यवाही!

पड़ोसी जिला में पुलिसिया कार्यवाही से थर-थर
कांप रहे है सटोरिये?
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में आईपीएल पर छूट?
आईपीएल का खाता तक नही खुल रहा है जिले
में?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला आईपीएल के सटोरियो के लिये सुरक्षित पनाहगार बना हुआ है। यहा पर इस सीजन भी आईपीएल के सटोरियो पर कार्यवाही शून्य है खाता तक नही खुला है। पड़ोसी जिला रायगढ़, सक्ती और महासमुंद में आईपीएल के सटोरियो को पुलिस ने हड़काकर कार्यवाही कर सकते में डाल दिया है तो रायगढ़ में तो सटोरिये जिला और प्रदेश छोड़कर भागने के लिये मजबूर है किन्तु सारंगढ़ में आज भी खुलेआम आईपीएल मैच के दौरान लाखो रूपये का दांव लगाये जा रहे है किन्तु सायबर पुलिस और मुखबीर तंत्र यहा पर फेल दिखाई दे रहे है।

आईपीएल का सीजन हो और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे सट्टा काम ना हो? ऐसा हो ही नही सकता है। यहा पर आईपीएल मैच के दौरान क्रिकेट के सट्टा खेलने के शौकीनो की कोई कमी नही है। प्रति मैच यहा पर लाखो रूपये का दांव लगाये जा रहे है किन्तु जिले की सायबर पुलिस एक भी
सटोरियो को ट्रेस नही कर पा रही है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबित सारंगढ़-बिलाईगढ जिले मे सट्‌टा का बड़ा केन्द्र सारंगढ़, सरिया और भटगांव-सरसीवां क्षेत्र है जहा पर युवाओ की बड़ी फौज आईपीएल के सट्‌टा के खेल में फंसी हुई है। प्रतिदिन लाखो रूपये के दांव हार-जीत पर लगाया जा रहा है तथा कई युवा मोटे तगड़े कर्ज के जाल में फंसे हुए है किन्तु पुलिसिया कार्यवाही शून्य है। मातृजिला और पड़ोसी जिला रायगढ़ में वहा के पुलिस ने सटोरियो का जीना हराम कर दिया है। मामला चाहे बड़े चेहरो का हो या मामला छोटे प्लेयरो का हो किसी को भी रायगढ़ मे बख्शा नही जा रहा है किन्तु सारंगढ़ में ऐसा नही है।

यहा पर सटोरिया बेखौफ होकर अपना धंधा चला रहे है। बताया जा रहा कि युवाओ के बीच आईपीएल का सट्‌टा का भूत सरचढ़कर बोल रहा है। कम उम्र के युवाओ को सट्‌टा में हारने पर ऊंची ब्याजदर पर मोटी रकम की पेशकश भी हो रही है। ऐसे मे सट्‌टा के मकड़जाल में बड़ी आबादी फंसते दिख रही है। सूत्रो की माने तो सारंगढ़ के कई ऐसे ठिकाने है जहा पर बैठकर आईपीएल मैच में सट्‌टा का बड़ा खेल हो रहा है। बड़ी रकम हवाला के जरिये ट्रांसफर हो रही है और डिजिटल ट्रांजेक्शन के साथ-साथ आफ-लाईन लेन-देन भी तगड़ा चल रहा है किन्तु पुलिसिया कार्यवाही शून्य होने से इन पर कोई भी भय या डर नही है। बताया जा रहा है क्रिकेट सट्‌टा के इस मायाजाल मे शहरी युवाओ के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के भी युवाओ भी फंसे हुए है।

आईपीएल का खाता तक नही खुल रहा है जिले
में?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पड़ोसी जिला रायगढ़ में आईपीएल सट्‌टा पर ताबड़तोड़ कार्यवाही और महासमुंद और बलौदाबाजार में सायबर यूनिट की सक्रियता से सट्‌टा के पैनलिस्ट गायब हो गये है किन्तु सारंगढ़ में बड़ी आसानी से हार-जीत पर लाखो रूपये का दांव पर लगाया जा रहा है। बताया जा है कि आईपीएल सट्‌टा के इस महासंग्राम में सारंगढ़ के बड़े चेहरो के कारण से इस सट्टा को संरक्षण मिल रहा है। वही इस सट्‌टा रैकेट का संचालन करने वाले सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बाहर स्थान पर
बैठकर सट्‌टा के रैकेट का संचालन कर रहे है। विशेष बात यह है कि आसपास के जिलो में प्रतिदिन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्यवाही की खबरे आ रही है किन्तु सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में खाता तक नही खुला है।

सरसीवां, भटगांव और सारंगढ़ बन रहा है सट्टा
हब?

बताया जा रहा है कि रकम दुगुनी और हेरा-फेरी करने और धोखाधड़ी के कई प्रकरण आईपीएल सट्‌टा के दौरान हो रहे है। इस कार्य में सर्वाधिक ज्यादा तरक्की सरसीवां अंचल कर रहा है। यह स्थान सट्‌टा का बड़ा केन्द्र के रूप में बनकर उभरा है। वही भटगांव में दो वर्ष पूर्व करोड़ रूपये का नगद राशी का बरामद होना और युवाओ के बीच पनपती सट्‌टा का तार जुड़े हुए नजर आये थे। इसी प्रकार से सारंगढ़ मे भी बड़े स्तर पर हार-जीत का दांव क्रिकेट सट्‌टा पर लगाया जा रहा है। ऐसे मे पुलिस कार्यवाही नही
होना कई सवालो को जन्म दे रहा है। सारंगढ़ शहर मे ही कई ऐसे केन्द्र है जहा पर सट्‌टा का बड़ा खेल बड़ी आसानी से खेला जा रहा है किन्तु सायबर पुलिस पूरे मामले सें या तो अंजान है या अंजान बने रहने का नाटक कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button