राज्य

सीएम साय ने कहा – पेट्रोल-डीजल को लेकर पैनिक न हों, छत्तीसगढ़ में पर्याप्त स्टॉक….

सीएम साय ने कहा – पेट्रोल-डीजल को लेकर पैनिक न हों, छत्तीसगढ़ में पर्याप्त स्टॉक....

सीएम साय ने कहा – पेट्रोल-डीजल को लेकर पैनिक न हों, छत्तीसगढ़ में पर्याप्त स्टॉक….

रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी मची हुई है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता से पैनिक न होने की अपील की है। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल को लेकर पैनिक की स्थिति देखने को मिल रही है, जिसके चलते कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं और कुछ पंप अस्थायी रूप से बंद भी हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति हो रही है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार एवं ऑयल कंपनियां पूर्ण समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

सीएम साय ने कहा, वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी भारत सरकार ने प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक खरीदारी एवं संग्रहण से बचें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मैं प्रदेशवासियों से भी आग्रह करता हूं कि संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दें। केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी भ्रामक सूचना से दूर रहें। आपकी सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था निरंतर सुचारू बनी रहेगी। आइए हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। संयम, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button