
15 लाख रूपये में संवरेगा तुर्की तालाब, नगर
पालिका ने पानी खाली किया,

सोने की अंड़े देने वाली मुर्गी बनी तुर्की तालाब?
तालाब को मार्च माह में पानी खाली कर साफ-
सफाई करेगा पालिका,
गार्डन में लगाया जायेगा लाईट व्यवस्था,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ नगर पालिका का तुर्की तालाब में फिर से 15 लाख रूपये का सौदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। इस बार सफाई करने के लिये तुर्की तालाब को ही खाली
कराया गया है। तालाब का पानी नाली मे डालकर सूखा दिया गया है। तालाब की पिचिंग और सौदर्यीकरण मे 10 लाख रूपये तथा लाईटिंग आदि में 5 लाख रूपये
का खर्च किया जाना प्रस्तावित है। गत 5 साल में तुर्की तालाब गार्डन मे ही लाखो रूपये का खर्च किया जा चुका है किन्तु स्थिति में कोई सुधार नही हो रहा है।
बिना चौकीदार के अनाथ पड़ा गार्डन नगर पालिका के लिये सोने के अंड़े देने वाली मुर्गी का रोल अदा कर रही है।
दो साल पहले क्रेशर संघ टिमरलगा और गु़ड़ेली के द्वारा सीएसआर मद से लगभग 50 लाख रूपये खर्च कर तुर्की तालाब के गार्डन का जीर्णोद्धार किया गया था वही अब फिर एक बार तालाब का पानी को सूखा करके तालाब की सफाई करके इस तालाब तथा गार्डन का जीर्णोद्धार करने के लिये 15 लाख रूपये का प्रस्ताव को नगर पालिका मे हरी झंड़ी मिल गई है। इस कार्य के लिये नगर पालिका द्वारा इस तालाब का पानी को पंप के द्वारा नाली में गिराकर सूखा दिया गया है तथा अब जल्द ही इस तालाब का साफ-सफाई किया जायेगा तथा कुछ स्थान पर पिचिंग व्यवस्था करने के उपरांत यहा पर गार्डन में लाईट की व्यवस्था किया जायेगा। कुल मिलाकर लगभग 15 लाख रूपये का खर्च इस तालाब मे किया जाना है।
इसके लिये तैयारी शुरू हो गई है। तालाब के चारो ओर पड़ी गदंगी के कारण से पूरा तालाब का पानी प्रदूषित हो जाता है वही इस तालाब के पार पर स्थित गार्डन पूरे शहर का एक मात्र गार्डन होने के कारण लोगो की भीड़ का भी बड़ा केन्द्र है। इन दोनो बिन्दुओ को ध्यान मे रखते हुए तुर्की तालाब की साफ-सफाई तथा गार्डन मे लाईटिंग आदि की व्यवस्था के लिये 15 लाख रूपये की स्वीकृति मिली हुई है। बताया जा रहा है कि कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ डां. संजय कन्नौजे के द्वारा यह राशी स्वीकृति कराया गया है। इस राशी से तालाब का साफ-सफाई तथा गार्डन का लाईटिंग का काम होना है।
5 साल मे कई लाख रूपये का खर्च तुर्की तालाब गार्डन में?
सारंगढ़ नगर पालिका के द्वारा तथा अन्य एजेंसीयो के द्वारा तुर्की तालाब के गार्डन मे लाखो रूपये का खर्च किया गया है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले की
क्रेशर ऐसोशियेसन द्धारा सीएसआर मद से लगभग 50 लाख रूपये का खर्च कर यहा पर पाथ-वे का निमार्ण किया गया तथा गार्डन में शानदार लाईटिंग की
व्यवस्था किया गया था साथ ही डिस्पले लाईट आई लव सारंगढ़ का भी प्रदर्शन किया गया था। किन्तु यह सब को असामाजिक तत्वो के द्वारा मटियामेट कर दिया
गया तथा तोड़फोड़ कर फेक दिया गया। वही कई मदो से ओपन जिम तथा झूला आदि की खरीदी किया गया है वही अब 15 लाख रूपये में साफ-सफाई का काम
किया जाना है। ऐसे मे जानकार इस तुर्की तालाब गार्डन को सोने की अंड़े देने वाली मुर्गी का नाम दे रहे है। बिना चौकीदार के अनाथ पड़ा इस गार्डन की बदहाली
को मानीटरिंग करने की व्यवस्था करके सुधारी जा सकती है।



