राज्य

10 साल बाद रायपुर में आज होगा IPL मैच, RO-KO के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह…

10 साल बाद रायपुर में आज होगा IPL मैच, RO-KO के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह...

10 साल बाद रायपुर में आज होगा IPL मैच, RO-KO के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह…

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर नजर आएगा. 10 साल बाद रायपुर में हो रहे आईपीएल मैच का उत्साह क्रिकेट फैंस में साफ नजर आ रहा है. शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू, लेकिन लेकिन सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम के बाहर पहुंच रहे हैं.

रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर मुंबई इंडियंस और आरसीबी के फैंस की झलक देखने को मिल रही है. क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर विशेष तौर पर उनके कट्टर फैंस पहुंचे हुए हैं. आज शाम वह अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं. कोई रोहित तो कोई विराट के नाम की टी शर्ट पहनकर पहुंचा है. फैंस को मैदान में अपने फेवरेट बल्लेबाज और गेंदबाज से शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें हैं.

पुलिस और प्रशासन की ओर से मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्टेडियम में प्रवेश के लिए क्यूआर कोड आधारित एंट्री व्यवस्था लागू की गई है, ताकि दर्शकों को आसानी से और सुरक्षित तरीके से प्रवेश मिल सके. सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है.

बोर्ड के टॉपर देखेंगे IPL मैच

स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को IPL मैच दिखाने का फैसला किया है. विभाग की ओर से विद्यार्थियों को स्पेशल टी-शर्ट भी दी गई है. कोई रोहित तो कोई विराट के लिए उत्साहित है. सरकार का यह फैसला अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button