
सारंगढ़ : 10 बरस बाद भी “नगर पालिका” स्वागत बोर्ड पर नगर पंचायत के रूप में विराजमान!

2016 में नगर पंचायत से बन चुका है नगर पालिका,
लेकिन स्वागत गेट आज भी नगर पंचायत दर्शा रहे है,
जिला मुख्यालय के फर्स्ट इम्प्रेसन ही डिमोशन वाला?
नगर पालिका की सीमा पर आज तक स्वागत गेट नही लग पाया,
नगर पंचायत के ही सीमा से काम चला रहा है निकाय,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
अंधेर नगरी और चौपट अधिकारी के रूप में विख्यात सारंगढ़ नगर पालिका को यूं ही बदनाम नही किया जाता है बल्कि यहा पर पदस्थ होने वाले सीएमओ और अन्य अधिकारियो की अनदेखी के कारण से नगर पालिका को यह नाम दिया गया है। मामला नगरीय सीमा पर स्थित स्वागत गेट का है जो कि आज भी सारंगढ़ नगरीय निकाय को नगर पंचायत के रूप मे विराजमान कर सारंगढ़ के मान-सम्मान को हानि पहुंचा रहे है। जिला मुख्यालय बन चुका सारंगढ़ का नगरीय निकाय आज भी नगर पंचायत के रूप में स्वागत गेट पर विराजमान है जबकि नगर पंचायत से नगर पालिका बने 10 बरस पूरे हो चुके है। ऐसे में सारंगढ़ नगर पालिका की बदहाल प्रशासनीक व्यवस्था पर सवाल उठ़ना तो लाजिमी है।
जिला मुख्यालय सारंगढ़ के तीनो मुख्य रोड़ रायगढ़ रोड़ में भारतीय स्टेट बैंक
कृषि शाखा के पास, बिलासपुर रोड़ में गौरवपथ में आर्दश पेट्रोल पंप के पास तथा रायपुर रोड़ मे बावाकुटी के पास तीन स्वागत गेट लगे हुए है। नगर पंचायत के समय के शहरी सीमा होने के कारण से इस स्वागत गेट को स्थापित किया गया था तथा आगंतुक लोगो को स्वागत करते हुए यह स्वागत गेट संदेश देता था कि आप नगर पंचायत सारंगढ़ की सीमा में आ चुके है किन्तु हैरानी की बात यह है कि 14 अक्ब्टूर 2016 को सारंगढ़ नगर पंचायत को उन्नयन करके नगर पालिका बना दिया गया है तथा 21 गांवो को शामिल करके सीमा विस्तार कर दिया गया है लेकिन स्वागत गेट अभी भी नगर पंचायत के ही सीमावर्ती क्षेत्र में है। और उससे भी ज्यादा
हैरानी इस बात का है कि स्वागत गेट पर आज भी नगर पंचायत सारंगढ़ दर्ज है। जिला मुख्यालय सारंगढ़ का नगरीय निकाय को यहा आगमन करने वाले आगंतुक यही समझते होगें कि जिला मुख्यालय का नगरीय क्षेत्र आज भी नगर पंचायत है। इन 10 बरस में कई सीएमओ बदल गये और कई अधिकारियो का आना-जाना हो गया किन्तु किसी की भी नगर इस बिन्दु पर नही गया है। जिला मुख्यालय के नगरीय निकाय जो कि नगर पालिका बन चुका है

उसको नगर पालिका के सीमा क्षेत्र में स्थापित करने के साथ-साथ नगर पंचायत से उन्नयन हो चुके नगर पालिका के रूप मे आगंतुको का स्वागत करने के लिये इन स्वागत गेट पर लिखा हुआ नगर पंचायत को नगर पालिका कराने के लिये किसी ने आदेश तक नही दिया। रायपुर रोड़ में नगर पालिका सारंगढ़ की सीमा विशालपुर-उमेदपुर के पास तक पहुंच गई है। वही रायगढ़ रोड़ में लगभग कोतरी गांव के पास तक नगर पालिका सारंगढ़ की सीमा पहुंच चुकी है वही बिलासपुर रोड़ में जूनाडीह मोड़ यानि चंदाई के पास सारंगढ़ नगर पालिका की सीमा पहुंच गई है।
वही उलखर रोड़ और कोसीर रोड़ में भी नगर पालिका सारंगढ़ की सीमा विस्तारित किया गया है किन्तु आज भी सारंगढ़ नगरीय निकाय नगर पंचायत के समय के सीमा निर्धारण के समय का स्वागत गेट के सहारे स्वागत-वंदन-अभिनंदन कर रहा है। नगर पालिका बने 10 बरस होने के बाद भी नगरीय निकाय के अधिकारियो और कर्मचारियो को इतनी भी समय नही मिला कि नगर पंचायत सारंगढ़ को मिटाकर नगर पालिका सारंगढ़ लिखवा दिया जाये। लेकिन प्रबल पूर्ण ईच्छाशक्ति का अभाव और रूचि की अभिव्यक्ति के रूप अरूचिकर होना ही इस बात का घोतक है कि सारंगढ़ नगरीय निकाय आज भी नगर पंचायत के रूप में लोगो का स्वागत कर रहा है।
जिला मुख्यालय का फर्स्ट इम्प्रेसन ही डिमोशन वाला?
सारंगढ़ नगर पालिका की सीमावर्ती क्षेत्र में स्वागत गेट आज तक नही लगा है। वही नगर पंचायत के समय का पुराना स्वागत गेट ही नगरीय निकाय क्षेत्र का स्वागत कर रहा है। ऐसे में जिला मुख्यालय सारंगढ़ में प्रवेश करने के उपरांत नगर पालिका के स्थान पर नगर पंचायत का लिखा हुआ स्वागत गेट का फर्स्ट इम्प्रेसन डिमोशन वाला इमेज निर्मित कर रहा है। नगरीय निकाय के अधिकारियो के किंकर्तव्यविमूंढ़ता के कारण से आज भी सारंगढ़ नगर पालिका की सीमा क्षेत्र पर स्वागत बोर्ड नही लगे है और नगर पंचायत के समय में लगा हुआ स्वागत गेट
आज भी नगर पालिका नही हो पाये है। बहरहाल देखना है कि नगर पालिका के अधिकारी मामले में अब आगे क्या करते है तथा सारंगढ़ के अस्मिता और मान-सम्मान का रक्षा करते हुए कितने दिनो के अंदर नगर पंचायत के स्वागत गेट पर लिखा हुआ नगर पंचायत सारंगढ़ को मिटाकर नगर पालिका सारंगढ़ लिखवाते है।



